How to use UPI on two phones: आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर लोग काम और पर्सनल जरूरतों के लिए अलग-अलग स्मार्टफोन रखते हैं. दिक्कत तब आती है जब पेमेंट करने की बारी आती है, क्योंकि UPI ऐप्स आमतौर पर उसी सिम कार्ड और डिवाइस पर एक्टिव होते हैं, जिसमें बैंक अकाउंट लिंक होता है. इसी समस्या को दूर करने के लिए UPI Circle का फीचर पेश किया गया है.
Photo Credit: pexels
क्या है UPI Circle और इसके फायदे (What is UPI Circle and its benefits)
आसान शब्दों में कहें तो UPI Circle आपको किसी दूसरे यूजर या अपने ही दूसरे अकाउंट को पेमेंट करने की अनुमति देता है. यह फीचर न केवल दो फोन रखने वालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि माता-पिता अपने बच्चों के खर्चों पर लगाम लगाने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं.
Photo Credit: pexels
UPI Circle सेटअप कैसे करें? (How to set up UPI Circle)
- इसे सेटअप करने के लिए आपको अपने प्राइमरी UPI ऐप में जाकर 'Circle' या 'Pocket Money' सेक्शन में जाना होगा.
- वहां 'Invite Dependent' के विकल्प पर क्लिक करें और उस मोबाइल नंबर को चुनें, जिसे आप जोड़ना चाहते हैं.
- इसके बाद सामने वाले की UPI ID या QR कोड के जरिए प्रोसेस पूरा करें. इस दौरान सुरक्षा के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
- सेटअप के समय आपको दो विकल्प मिलेंगे...पहला, हर पेमेंट पर आपकी मंजूरी अनिवार्य होगी. दूसरा, आप एक निश्चित राशि की लिमिट तय कर सकते हैं, जिससे दूसरा यूजर आपकी तय सीमा तक बिना बार-बार अनुमति मांगे पेमेंट कर पाएगा.
UPI Circle का यह फीचर पेमेंट के अनुभव को काफी आसान और सुरक्षित बनाता है. अगर आप भी बार-बार फोन बदलने की जद्दोजहद से बचना चाहते हैं, तो आज ही इस फीचर को अपने ऐप में अपडेट करें और अपनी सुविधा के अनुसार इसे सेटअप करें.
ये भी पढ़ें:-Digital Currency के जरिए राशन वितरण, CBDC से मिलेगा सीधा फायदा, जानिए क्या बदलेगा?
ये भी पढ़ें:-आधार कार्ड नहीं मिल रहा और नंबर भी भूल गए? जानिए घर बैठे रिकवरी का आसान तरीका
ये भी पढ़ें:-UP में व्यावसायिक वाहन चलाएंगे तो परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जरूरी है ये डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम











