साइबर ठगों पर कसेगी नकेल, आ रहा Aadhaar AI Mitra, जानिए क्या है आधार AI Mitra और कैसे करेगा काम

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए एक नया उपाय निकाला है. UIDAI जल्दी ही एक नया AI फीचर लेकर आ रहा है, जिसका नाम Aadhaar AI Mitra होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Aadhaar AI Mitra
Social Media

Aadhaar AI Mitra: आज के समय में आधार एक ऐसा डॉक्यूमेंट बन गया है, जो लगभग हर काम में उपयोग आता है. इसमें फोटो, नाम, पता और मोबाइल नंबर शामिल होते हैं. आधार के जरिए ही साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. हैकर्स और स्कैमर्स बैंक खाते में ठगी के इरादे से आधार डिटेल्स में छेड़खानी करते हैं, लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए एक नया उपाय निकाला है. UIDAI जल्दी ही एक नया AI फीचर लेकर आ रहा है, जिसका नाम Aadhaar AI Mitra होगा. चलिए आपको बताते हैं Aadhaar AI Mitra क्या है और यह कैसे काम करेगा.

यह भी पढ़ें:- Voter ID Online Update: घर बैठे वोटर आईडी में पता करें चेंज, ऑनलाइन एड्रेस बदलने का ये रहा प्रोसेस

UIDAI का नया AI आधारित “Aadhaar Mitra” चैटबॉट

आधार कार्ड बनाने और उससे जुड़ी सेवाओं को संभालने वाली संस्था UIDAI ने एक नया AI आधारित Aadhaar Mitra कस्टमर सर्विस सिस्टम शुरू होगा. यह सेवा 24×7 उपलब्ध होगी और पूरी तरह मुफ्त रहेगी. UIDAI के इस नए चैट फीचर की मदद से अब लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, Aadhaar PVC कार्ड की स्थिति (Status) देख सकते हैं और आधार से जुड़ी कई अन्य जानकारी तुरंत पा सकते हैं.

आधार अपडेट की रिक्वेस्ट के बाद करेगा कॉल

UIDAI के मुताबिक, आने वाले दिनों एआई चैटबॉट अपने हर उस आधार कार्ड होल्डर्स को कॉल करेगा जब उनके आधार कार्ड डिटेल्स में अपडेट या फिर ऑथेंटिकेशन का यूज किया गया हो. चैटबॉट कंफर्म करेगा कि आधार कार्ड होल्डर्स ने अपने आधार डेटाबेस में कोई डिटेल्स अपडेट कराई है या नहीं. अगर नहीं तो वह उस रिक्वेस्ट को कैंसिल कर सकेगा. इसकी मदद से साइबर ठगी पर लगाम लगाने की कोशिश होगी.

साइबर ठगों पर कसेगी नकेल

Aadhaar AI Mitra रियल-टाइम अलर्ट देगा. यदि कोई जालसाज आपके आधार विवरण के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करता है, तो यह चैटबॉट आपसे पुष्टि करेगा कि क्या यह अपडेट आपने ही किया है. यदि नहीं, तो आप उस रिक्वेस्ट को तुरंत रद्द कर सकेंगे. इससे साइबर ठग डेटा के साथ कोई भी छेड़खानी नहीं कर सकेंगे.

Featured Video Of The Day
US Iran Tension: बस भिड़ने ही वाले हैं America-Iran ! हफ्ते के अंत तक ईरान पर हमला करेंगे Trump?
Topics mentioned in this article