इंदौर में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते हुए हादसा, EV चार्जिंग करते समय यह गलती तो नहीं कर रहे हैं आप?

Tips to Charge Electric Vehicle: आज हम आपको ऐसी जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करते समय जरूर रखना चाहिए. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईवी चार्ज करते समय रखें इन बातों का ध्यान
Freepik

EV Charging Tips: इंदौर से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जहां एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई. यह आग इतनी तेज फैली की घर के अंदर पहुंच गई और गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना ईवी चार्जिंग के दौरान लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरों को उजागर करती है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करते समय जरूर रखना चाहिए. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रियों के ल‍िए गुड न्‍यूज, 60 फीसदी सीटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला

हमेशा कंपनी का दिया हुआ चार्जर का करें इस्तेमाल

ईवी चार्जिंग के लिए हमेशा कंपनी द्वारा चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल, निर्माता द्वारा दिए गए चार्जर व्हीकल के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ काम करने के लिए बनाया जाता है, जिससे चार्जिंग फास्ट और सुरक्षित रूप से होती है. इसके अलावा वाहन को चार्ज करने के लिए कभी भी गलती से थर्ड पार्टी चार्जर का उपयोग नहीं करना चाहिए, वरना ओवरहीटिंग जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. 

चार्जिंग के लिए ऐसी जगह चुनें

ईवी चार्ज करने के लिए हमेशा ड्राई और वेंटिलेटेड जगह चुननी चाहिए. खासतौर से मानसून के सीजन में जगह का खास ध्यान रखना चाहिए. इस समय पानी की वजह से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है.

क्या एक्सटेंशन बोर्ड का कर सकते हैं इस्तेमाल?

कई लोग ईवी चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में समय-समय पर एक्सटेंशन बोर्ड चेक करते रहें. दरअसल, काफी समय तक चार्ज होने से ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है. अगर एक्सटेंशन बोर्ड हीट होना शुरू कर दे, तो तुरंत चार्जिंग ऑफ कर दें.

Advertisement

चार्जिंग केबल का रखें ध्यान

कई बार चार्जिंग केबल पुरानी हो जाने की वजह से कट जाती है या फिर गर्म होना शुरू कर देती है. इसके चलते समय-समय पर केबल चेक करते रहें और अगर किसी भी तरह की खराबी नजर आती है, तो नई खरीद लें. सुरक्षित रूप से ईवी चार्ज करने से बैटरी की लाइफ बढ़ती है और किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है. 

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | सीजफायर पर Trump-Netanyahu में फोन पर हुई बात | US Iran War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article