Thalapathy Vijay Net Worth VS CM Salary: 603 करोड़ के मालिक थलपति विजय बनेंगे सीएम, जानें कितनी होगी उनकी मंथली सैलरी!

Thalapathy Vijay Net Worth VS CM Salary: फिल्मों में करोड़ों कमाने वाले विजय अब एक नई जिम्मेदारी संभालने वाले हैं. ऐसे में सबसे दिलचस्प सवाल यह है कि उनकी पहले की कमाई और अब सीएम बनने के बाद मिलने वाली सैलरी में कितना अंतर होगा, आइए जानते हैं-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले थलपति विजय को अब मिलेगी कितनी सैलरी? जानें

Thalapathy Vijay Net Worth VS CM Salary: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले थलापति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के साथ पहली ही चुनावी कोशिश में शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी पार्टी ने DMK और AIADMK को कड़ी टक्कर देते हुए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता बना लिया है. इस जीत के साथ ही विजय की कमाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

थलपति विजय की नेट वर्थ 

चुनावी हलफनामे के अनुसार, विजय की कुल संपत्ति करीब 603.20 करोड़ रुपये है. इसमें 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 198.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. इस आंकड़े के साथ वे देश के सबसे अमीर नेताओं में गिने जा रहे हैं.

उनकी संपत्ति में 213 करोड़ रुपये से ज्यादा बैंक डिपॉजिट शामिल हैं. इसके अलावा चेन्नई में महंगी प्रॉपर्टी, कोडाइकनाल में जमीन, कई कमर्शियल और रिहायशी संपत्तियां भी उनके पास हैं. लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो BMW, Lexus और Toyota Vellfire जैसी महंगी कारें उनके कलेक्शन में शामिल हैं.

अब मिलेगी कितनी सैलरी?

जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन लगभग 2.85 रुपये लाख होता है. इसमें विधायक (MLA) के रूप में मिलने वाली सैलरी के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं शामिल होती हैं. इस हिसाब से सालाना आय करीब 34 लाख रुपये के आसपास बैठती है.

Advertisement

यानी जहां विजय फिल्मों से हर साल 180 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते थे, वहीं मुख्यमंत्री के रूप में तय वेतन करीब 34 लाख रुपये सालाना है. यानी कमाई कम जरूर हुई है, लेकिन जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है. पहली ही चुनावी पारी में सफलता हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है. अब उनकी पहचान एक सुपरस्टार से आगे बढ़कर एक जननेता की बन चुकी है, जहां फोकस कमाई से ज्यादा राजनीति और जनता की सेवा पर है.

यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत ₹465 करोड़ से अधिक का इलाज; 42 लाख से ज्यादा कार्ड जारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results के बीच ममता का बयान VIRAL | Suvendu Adhikari | CM Mamata | Top News
Topics mentioned in this article