3-star vs 5-star AC: जैसे‑जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे‑वैसे एयर कंडीशनर (AC) रोजाना की जरूरत बन जाता है, लेकिन इसके साथ बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है. बहुत से लोग बिजली के बिल को लेकर परेशान रहते हैं और एसी चलाने से भी कतराते हैं. हालांकि, थोड़ी‑सी समझदारी से आप बिना आराम कम किए AC का बिजली बिल घटा सकते हैं. ऐसे में ऐसी खरीदते समय 3-स्टार और 5-स्टार AC को लेकर बहुत बात की जाती है. 5-स्टार AC उतनी ही ठंडक देने के लिए कम बिजली खपत करता है. इससे बिजली के बिल में लगभग 20–28% तक की बचत हो सकती है. हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत 3-स्टार AC से ज्यादा होती है, तो फिर कौन-सा AC ज्यादा फायदेमंद है?
अगर, आप रोज कई घंटों तक AC चलाते हैं, तो 5-स्टार AC की ज्यादा कीमत कुछ ही सालों में बिजली की बचत से वसूल हो जाती है. चलिए आपको आसान भाषा में समझाने की कोशिश करते हैं कि कौन सा एसी ज्यादा फायदेमंद होगा.
बिजली की खपत
AC की स्टार रेटिंग ISEER नाम के पैमाने पर तय होती है. स्टार जितना ज्यादा, बिजली की खपत उतनी कम. 5-स्टार AC करीब 20–28% तक कम बिजली खपत करता है, खासकर तब जब AC लंबे समय तक चलता है.
- 3-स्टार AC (1.5 टन इन्वर्टर)- लगभग 1.5 यूनिट प्रति घंटा
- 5-स्टार AC (1.5 टन इन्वर्टर)- लगभग 1.2 यूनिट प्रति घंटा
महीने का बिजली खर्च
मान लिया गया है बिजली दर 7 रुपये प्रति यूनिट 3-स्टार AC (1.5 टन इन्वर्टर) की बिजली खपत 1.50 यूनिट/घंटा होगी यानी खर्च 10.50 रुपये प्रति घंटा हुआ. अब रोज 8 घंटे एसी चलाने पर खर्च हुआ 84 रुपये दिन का और महीना का 2,520 रुपये खर्च हुआ. अब 5-स्टार AC (1.5 टन इन्वर्टर) की बिजली खपत 1.20 यूनिट/घंटा होगी, यानी खर्च 8.40 रुपये प्रति घंटा हुआ. रोज 8 घंटे का खर्च 67.20 रुपये हुआ और महीने का 2,016 रुपये.
यह भी पढ़ें:- AC की गैस लीक हो रही है कैसे पता लगाएं? जान लें ये 5 आसान टिप्स और ट्रिक्स
5-स्टार AC की बचत
- प्रति घंटा- 2.10 रुपये
- रोज- 16.80 रुपये
- महीना- 504 रुपये
- साल- 3,360 रुपये
45°C की गर्मी में परफॉर्मेंस
5‑स्टार AC- ज्यादा कुशल, बिजली के झटके कम और लंबे समय तक चलाने के लिए बेहतर
3‑स्टार AC- ठंडक ठीक देता है, लेकिन लंबे समय में ज्यादा बिजली खपत करता है













