आज रात से स्मार्ट मीटर के बदल जाएंगे नियम, जानिए आपके बचे हुए रिचार्ज के पैसों का क्या होगा?

Smart Meter: यूपी में करीब 75 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर आज रात से एक झटके में पोस्टपेड में बदले जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बार‑बार रिचार्ज कराने और गलत कटौती जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Smart Meter
file photo

Smart Meter: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. योगी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए इस सिस्टम को खत्म करने का अहम फैसला लिया है. अब राज्य के करीब 75 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर एक झटके में पोस्टपेड में बदले जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बार‑बार रिचार्ज कराने और गलत कटौती जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. यह बदलाव 9 मई की रात से शुरू होकर 10 मई तक पूरा कर लिया जाएगा. चलिए आपको बताते हैं स्मार्ट मीटर के नियम बदलने के बाद बचे हुए रिचार्ज के पैसों का क्या होगा?

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?

प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं. उपभोक्ताओं का कहना था कि बिना वजह बैलेंस कट रहा है, मीटर की रीडिंग बहुत तेज चल रही है और बिजली बिल जरूरत से ज्यादा आ रहा है. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सरकार ने प्रीपेड सिस्टम हटाने का फैसला किया.

अब क्या बदलेगा?

अब बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने इस्तेमाल के हिसाब से बिल मिलेगा. बार‑बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म होगी, पहले की तरह पोस्टपेड बिल सिस्टम लागू होगा.

प्रीपेड मीटर में बचा बैलेंस क्या होगा?

इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. प्रीपेड मीटर में जो बचा हुआ बैलेंस है, वह अगले महीने के पहले पोस्टपेड बिल में अलग से दिखेगा यानी आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.

Advertisement
सिक्योरिटी जमा का क्या?

मीटर पोस्टपेड में बदलने के बाद बिजली विभाग उपभोक्ता से सिक्योरिटी डिपॉजिट लेगा. यह राशि बिल में जोड़कर ली जाएगी. बड़े उपभोक्ताओं से यह रकम चार किस्तों में भी ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें:- EPFO 3.0: अब आप ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे! तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए यहां

Advertisement
हर महीने 10 तारीख को आएगा बिजली बिल

प्रीपेड से पोस्टपेड मीटर होने के बाद अब उपभोक्ताओं का बिजली बिल हर महीने 10 तारीख को जारी किया जाएगा. बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा. तय समय में बिल नहीं भरने पर बिजली कनेक्शन अपने‑आप काट दिया जाएगा.

मोबाइल नंबर अपडेट रखना जरूरी

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से कहा है कि अपना मोबाइल नंबर अपडेट जरूर रखें, क्योंकि बिल सीधे मोबाइल पर भेजा जाएगा. अगर किसी कारण से बिल नहीं मिला, तो चैटबॉट और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी बिल देखा जा सकता है.

Featured Video Of The Day
Vijay CM Oath: 'थलापति' की नई टीम तैयार! विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ | Tamil Nadu CM News
Topics mentioned in this article