बेकार सामान फेंके नहीं कबाड़ी से ज्यादा रेट में खरीद रहे हैं ये 3 ऐप

अब कबाड़ बेचने के लिए गली‑मोहल्ले के कबाड़ी का इंतजार नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घर बैठे अच्छे दाम मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
online kabada bachne ke app
Shutterstock

घर के पुराने अखबार, टूटी कुर्सी, बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान या कबाड़ समझकर पड़े सामान को अक्सर मम्मी या तो कबाड़ी वाले को बहुत सस्ते में बेच देती हैं या सीधे कूड़े में फेंक देती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के डिजिटल दौर में यही कबाड़ आपकी कमाई का जरिया बन सकता है? अब कबाड़ बेचने के लिए गली‑मोहल्ले के कबाड़ी का इंतजार नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घर बैठे अच्छे दाम मिल सकते हैं. पुराने सामान से छुटकारा भी और साथ‑साथ जेब में पैसे भी. चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही तीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जहां पर आपको कबाड़ के अच्छे दाम मिल सकते हैं.

घर के पुराने या बेकार सामान को फेंकने के बजाय अब द कबाड़ीवाला, स्क्रेप अंकल और स्क्रेपडील जैसे मोबाइल ऐप्स के जरिए कबाड़ी से बेहतर दाम पाए जा सकते हैं. इन ऐप्स से आप घर बैठे कबाड़ बेच सकते हैं.

द कबाड़ीवाला

यह ऐप आपको अपने पुराने और बेकार सामान जैसे लोहा, तांबा, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट आदि बेचने की सुविधा देता है. इसकी मदद से आप घर बैठे पिकअप शेड्यूल कर सकते हैं, हाथों-हाथ भुगतान प्राप्त कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं.

स्क्रैप अंकल

स्क्रैप अंकल भारत के सबसे भरोसेमंद रीसाइक्लिंग ऐप्स में से एक है. आप इस ऐप के जरिए रद्दी, प्लास्टिक, धातु और अन्य कबाड़ घर बैठे बेच सकते हैं. यह ऐप पारदर्शी तरीके से सही माप और सबसे अच्छा बाजार भाव सुनिश्चित करता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद सोसाइटी के बाद विवेक विहार की बिल्डिंग में आग, जानिए कैसे पहचानें फायर सेफ्टी है या नहीं और कहां से मांगे मदद

स्क्रैपडील

स्क्रैपडील एक ऑनलाइन स्क्रैप बिक्री ऐप है, जहां आप अपनी सुविधानुसार पिकअप शेड्यूल कर सकते हैं. यह कागज, प्लास्टिक, धातु, ई-कचरा और पुरानी बोतलें आदि खरीदता है.

Advertisement
इन प्लेटफॉर्म पर कबाड़ बेचने की प्रक्रिया

ऐप डाउनलोड करें- संबंधित प्लेटफॉर्म का ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करें.

पिकअप शेड्यूल करें- वह तारीख और समय चुनें जब आप कबाड़ देना चाहते हैं.

सटीक वजन और भुगतान- कबाड़ उठाने वाले प्रतिनिधि आपके घर आएंगे, वजन करेंगे और आपको तुरंत नकद या डिजिटल भुगतान करेंगे.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत कैसे हुई? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article