घर या दुकान में बढ़ गए बिजली उपकरण? ओवरलोड से बचने के लिए बढ़वा लें Sanctioned Load, जानिए क्या है तरीका

घर या दुकान में बिजली उपकरण बढ़ने पर पुराना Sanctioned Load ओवरलोड और बिजली ट्रिप जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में समय रहते Sanctioned Load बढ़वाना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं इसका तरीका-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या होता है Sanctioned Load?

Sanctioned Load: आजकल घरों और दुकानों में बिजली से चलने वाले उपकरणों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पहले जहां एक घर में केवल पंखा, बल्ब और टीवी होते थे, वहीं अब एसी, फ्रिज, गीजर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, कंप्यूटर और कई दूसरे उपकरण इस्तेमाल होने लगे हैं. ऐसे में अगर बिजली कनेक्शन का लोड पुराना ही बना रहे, तो ओवरलोड की समस्या हो सकती है. इससे बिजली सप्लाई प्रभावित होने के साथ कई दूसरी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में समय रहते Sanctioned Load बढ़वाना जरूरी हो जाता है.

क्या होता है Sanctioned Load?

जब कोई व्यक्ति नया बिजली कनेक्शन लेता है, तब उसके घर, दुकान या संस्थान में इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरणों के आधार पर एक निश्चित बिजली क्षमता तय की जाती है. इसी तय क्षमता को Sanctioned Load कहा जाता है.

आसान भाषा में समझें तो आपके घर या दुकान में जितनी बिजली की जरूरत है, उसी हिसाब से बिजली विभाग एक लिमिट तय करता है. अगर जरूरत बढ़ गई है और उपकरण ज्यादा हो गए हैं, तो लोड बढ़वाना जरूरी हो जाता है.

लोड बढ़वाना क्यों जरूरी है?

अगर बिजली उपकरण बढ़ गए हैं और पुराना लोड ही चल रहा है, तो कई समस्याएं आ सकती हैं. जैसे- 

  • बार-बार बिजली ट्रिप होना
  • ओवरलोड की समस्या
  • बिजली सप्लाई प्रभावित होना
  • उपकरणों के खराब होने का खतरा
  • अतिरिक्त बिजली इस्तेमाल पर तकनीकी दिक्कतें

सही Sanctioned Load होने से बिजली की सप्लाई बेहतर रहती है और जरूरत के हिसाब से बिजली का इस्तेमाल बिना परेशानी किया जा सकता है.

Advertisement

घर बैठे ऑनलाइन बढ़वा सकते हैं लोड

सबसे राहत की बात यह है कि बिजली लोड बढ़वाने के लिए आपको बार-बार दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने इसके लिए डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है. उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
क्या है तरीका?
  • इसके लिए सबसे पहले UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां 'Load Enhancement (लोड बढ़ाएं)' ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद सभी जरूरी जानकारी भरें और ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें. 

इसके बाद संबंधित प्रक्रिया पूरी होने पर आपका बिजली लोड अपडेट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- अब WhatsApp पर चेक कर सकेंगे PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और खाते की पूरी जानकारी, जानें कैसे काम करेगी नई सुविधा

Featured Video Of The Day
पीएम मोदी और गृहमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी के विवादित बोल, बीजेपी बोली- 140 करोड़ लोगों का अपमान
Topics mentioned in this article