अगर आपके पास अब भी 2000 रुपये का नोट है तो आप क्या कर सकते हैं? RBI ने दी जानकारी

अगर आपके पास अब भी 2000 रुपये के नोट हैं, तो वे बेकार नहीं हुए हैं. इन्हें रखना या इस्तेमाल करना गैरकानूनी नहीं है. हाल ही में Reserve Bank of India (RBI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस विषय में जानकारी शेयर की है. आइए जानते हैं इस बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या 2000 रुपये का नोट अब भी वैध है?

2000 रुपये का नोट अब बाजार में लगभग दिखना बंद हो गया है. 19 मई 2023 को Reserve Bank of India (RBI) ने इन नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी. इसके बाद से दुकानदार भी इन्हें लेने से बचते हैं. हालांकि, अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये का ये गुलाबी नोट है और आपके मन में ये सवाल है कि अब आप इनके साथ क्या कर सकते हैं, तो यहां हम आपको इसी का जवाब देने वाले हैं.  हाल ही में Reserve Bank of India (RBI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस विषय में नई जानकारी शेयर की है. आइए जानते हैं इस बारे में- 

2000 रुपये के नोट की शुरुआत कैसे हुई?

8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे सरकार ने नोटबंदी का एलान किया था. उस समय पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे. तब रिजर्व बैंक ने नकदी की कमी को जल्दी पूरा करने के लिए 2000 रुपये का नया नोट शुरू किया था. लेकिन 2000 रुपये के नोट का ये सफर बहुत लंबा नहीं चला. 19 मई 2023 को RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी का हवाला देते हुए इन्हें सर्कुलेशन से हटाने की घोषणा कर दी.

2023 में क्यों लिया गया फैसला?

केंद्रीय बैंक का कहना था कि बाजार में छोटे नोट (100, 200, 500) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. इसलिए RBI ने 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से हटाने का फैसला लिया. हालांकि, इसे पूरी तरह बंद नहीं किया गया.

कितने नोट अब भी बचे हैं?

RBI के आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 में 2000 रुपये के नोटों की कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपये थी. 31 मार्च 2026 तक यह घटकर 5,501 करोड़ रह गई. यानी करीब 98.45% नोट वापस आ चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ नोट लोगों के पास मौजूद हैं.

Advertisement
क्या 2000 रुपये का नोट अब भी वैध है?

RBI ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2000 रुपये का नोट अभी भी लीगल टेंडर है. यानी अगर आपके पास ये नोट हैं, तो वे बेकार नहीं हुए हैं. इन्हें रखना या इस्तेमाल करना गैरकानूनी नहीं है.

अब आप क्या कर सकते हैं?

अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट हैं, तो आप- 

  • RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर इन्हें बदल सकते हैं.
  • आप इन नोटों को अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं (RBI ऑफिस के जरिए) या
  • इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी नोट भेजकर अपने खाते में पैसे जमा करवा सकते हैं.

ध्यान रखें कि देश के अन्य सभी बैंक ब्रांच में यह सुविधा 7 अक्टूबर 2023 के बाद बंद हो चुकी है.

Advertisement

यानी अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट हैं, तो उन्हें घर में रखकर भूलने की गलती न करें. जल्द से जल्द RBI के माध्यम से जमा या एक्सचेंज करा लें, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article