रेल यात्रा के दौरान देखा जाता है कि काफी लोग अपना टिकट स्मार्टफोन में WhatsApp पर टिकट दिखाते हैं. लेकिन अब ऐसा करना अवैध माना जाएगा. रेलवे ने Unreserved यानी अनारक्षित टिकट को लेकर काफी अहम बातें और नियम स्पष्ट की है. जिसमें कहा गया है कि WhatsApp पर टिकट दिखाना वैध नहीं है. इसे अब टिकट नहीं माना जाएगा.
WhatsApp पर आया टिकट वैध नहीं
रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि व्हाट्सएप पर आया टिकट दिखाना पर्याप्त नहीं है. इसके अलावा अन्य माध्यम से शेयर किया गया अनारक्षित टिकट यात्रा के लिए वैध नहीं है. RailOne ऐप के जरिए बुक किए गए टिकटों पर खास तौर पर लागू होता है. आपको RailOne App पर बुक किया गया टिकट ही यात्रा के दौरान दिखाना होगा.
RailOne ऐप पर रजिस्टर्ड मोबाइल भी रखना होगा साथ
रेलवे ने बताया है कि अगर आपने रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट की बुकिंग की है तो यात्रा के दौरान उस रजिस्टर्ड मोबाइल को अपने साथ रखना होगा जिससे बुकिंग की गई है. इसके साथ ही एक वैध फोटो आई कार्ड भी साथ रखना होगा. अगर यात्रा के दौरान WhatsApp पर या फिर स्क्रीनशॉट टिकट दिखाया जाता है तो इसे वैध नहीं माना जाएगा. ऐसे में यात्रियों पर फाइन भी लगाया जा सकता है, या अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है.
रेलवे ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि WhatsApp और स्क्रीनशॉट पर टिकट दिखा कर फर्जीवाड़ा किया जा सकता है. ऐसे में इस पर रोक लगाने के लिए ऐप पर टिकट और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ रहना जरूरी है.
यह भी पढ़ेंः बिहार से दिल्ली आने वाली 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, देखें पूरी लिस्ट