दिल्ली में हाई‑टेक सड़क निगरानी, कूड़ा और गड्ढे ढूंढेगा PWD का स्मार्ट सिस्टम, जानिए कैसे काम करेगा 'इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम'

Intelligent Road Maintenance Monitoring System: लोक निर्माण विभाग राजधानी में सड़कों के रखरखाव और शिकायतों के निपटारे को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PWD Intelligent Road Maintenance Monitoring system
AI

Intelligent Road Maintenance Monitoring System: दिल्ली की सड़कों की निगरानी अब हाई-टेक होगी. लोक निर्माण विभाग (PWD) राजधानी में सड़कों के रखरखाव और शिकायतों के निपटारे को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है. इस सिस्टम को एक आधुनिक तकनीकी प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो अलग‑अलग स्रोतों से जानकारी लेकर सड़कों की स्थिति पर रियल‑टाइम निगरानी करेगा और नागरिक समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित करेगा.

इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम कैसे करेगा काम

इस पहल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वीडियो एनालिटिक्स और मोबाइल के जरिए किए जाने वाले निरीक्षण को जोड़ा जाएगा. इससे सड़क से जुड़ी खामियों की पहचान और उन्हें ठीक करने के लिए एक केंद्रीय सिस्टम बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा AI‑आधारित शिकायत प्रबंधन प्लेटफॉर्म होगा, जो अलग‑अलग माध्यमों से आने वाली शिकायतों को एक जगह इकट्ठा करेगा.

इस सिस्टम से अधिकारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जानकारियां मिल जाएंगी. वे शिकायतों को ट्रैक कर सकेंगे, काम सौंप सकेंगे और उन्हें तय समय में पूरा होते हुए देख सकेंगे. इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए सड़क से जुड़ी सभी शिकायतों और फील्ड से मिलने वाली जानकारी को एक ही सिस्टम में लाया जाएगा. AI की मदद से शिकायतों को छांटना, उनकी प्राथमिकता तय करना और उनकी निगरानी करना आसान होगा, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी.

समय की बचत- गड्ढों और मलबे की पहचान मैन्युअल रूप से करने के बजाय तुरंत हो जाएगी.

सुरक्षित सड़कें- AI तकनीक सड़क पर मौजूद खतरों का जल्द पता लगाकर दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगी.

पारदर्शिता- हर काम और शिकायत का डिजिटल रिकॉर्ड होगा.

सड़क जांच के लिए मोबाइल ऐप

इस परियोजना के तहत एक मोबाइल ऐप भी बनाया जाएगा, जिससे सड़क की नियमित जांच की जा सकेगी. इस ऐप की मदद से फील्ड स्टाफ सड़क की फोटो और वीडियो ले सकेगा. ये फोटो‑वीडियो लोकेशन (जियो‑टैग) के साथ होंगे. AI इनका विश्लेषण करके गड्ढे, दरारें जैसी खराबियों की पहचान करेगा. AI खराबियों को उनकी गंभीरता के अनुसार वर्गीकृत करेगा, जिससे यह तय करना आसान होगा कि पहले किस सड़क की मरम्मत करनी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Women Reservation Bill | महिला आरक्षण पर भिड़ीं Priyanka, Smriti-Dimple