दिल्ली में होली पर बेटियों को 4 बड़े तोहफे, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखपति दीदी के अलावा इन 3 योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

होली के मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की महिलाओं के लिए 4 बड़ी योजनाओं की सौगात देने वाली हैं. इनमें सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली सरकार की 4 नई स्कीम

New Schemes in Delhi: होली के मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की महिलाओं के लिए 4 बड़ी योजनाओं की सौगात देने वाली हैं. इनमें सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना शामिल हैं. इन सभी योजनाओं का शुभारंभ दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' में होगा. यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कई बड़े ऐलान किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर बिना गुलाल लगाए बनाएं शानदार फोटोज, जानिए कमाल के AI Prompts, हर कोई कहेगा तरीका बताओ

1. सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड

दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं के लिए पिंक कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की शुरुआत करने जा रही है. इस कार्ड की मदद से दिल्ली की महिला निवासी DTC बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इसके अलावा यही कार्ड मेट्रो, RRTS और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक ही स्मार्ट कार्ड से बिना किसी झंझट के भुगतान करने की सुविधा भी देगा. इससे महिलाओं की यात्रा पूरी तरह सुविधाजनक, सुरक्षित और बिना रुकावट के हो जाएगी.

2. मुफ्त LPG सिलेंडर योजना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में एक नई योजना भी शुरू करेंगी, जिसके तहत दिल्ली के सभी राशन कार्डधारक परिवारों को साल में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे, एक होली पर और दूसरा दिवाली पर. सरकार के अनुसार इस योजना का लाभ डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए दिया जाएगा. यानी जितने रुपये का एक गैस सिलेंडर उस समय का होगा, उतनी राशि परिवार के प्रमुख व्यक्ति के आधार‑लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भेज दी जाएगी. यह योजना दिल्ली के लगभग 15.5 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को फायदा पहुंचाएगी, जिससे त्योहारों के समय उनकी आर्थिक मदद हो सकेगी और रसोई का खर्च भी कम होगा.

3. दिल्ली लखपति बिटिया योजना

दिल्ली लखपति बिटिया योजना, जो पहले की लाड़ली योजना का विस्तारित और नया रूप है, अब बेटियों के लिए और भी बड़ा आर्थिक सहारा बनने जा रही है. इस योजना के तहत लड़की के नाम पर कुल 56,000 रुपये किस्तों में जमा किए जाएंगे और सरकार के अनुसार ब्याज जोड़ने पर 21 साल की उम्र तक यह राशि 1 लाख रुपये से भी अधिक हो जाएगी. इस योजना से सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर बेटी उच्च शिक्षा हासिल कर सके और पढ़ाई सामान्य नियम बन जाए, न कि किसी परिवार पर आर्थिक बोझ. इस नई योजना का फंड मैनेज SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा.

4. मेरी पूंजी, मेरा अधिकार

सरकार के अनुसार 'मेरी पूंजी, मेरा अधिकार' पहल के तहत 40,000 से अधिक लाड़ली योजना की लाभार्थी बेटियों को 100.25 रुपये करोड़ की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी. इस प्रक्रिया से राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी, जिससे बीच में किसी भी तरह की देरी या गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान से बातचीत को तैयार ट्रंप, पर नहीं रुकेंगे हमले - White House सूत्र | #breaking
Topics mentioned in this article