इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट: फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के क्या हैं नियम? इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Power Bank Blast on IndiGo Flight: आप फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सकते हैं?

Power Bank Blast on IndiGo Flight: मंगलवार को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की हैदराबाद से आई एक फ्लाइट (6E 108) में अचानक अफरा तफरी मच गई. विमान के लैंड होने के बाद एक यात्री का पावर बैंक अचानक आग पकड़ बैठा, जिससे केबिन में धुआं फैल गया. जानकारी के मुताबिक, विमान दोपहर करीब 3:30 बजे लैंड हुआ था. इस दौरान यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया. देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया. केबिन क्रू ने तुरंत आग पर काबू पाया और करीब 200 से ज्यादा यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, स्लाइडर से उतरते समय 5 से 6 यात्रियों के घायल होने की खबर है. इस घटना ने फ्लाइट में पावर बैंक की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

क्या फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सकते हैं?

आप फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सकते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के अनुसार, पावर बैंक केवल हैंड बैगेज (कैरी-ऑन) में ही ले जाने की अनुमति है. इसे चेक-इन बैग में रखना सख्त मना है, क्योंकि वहां आग लगने पर तुरंत पता लगाना मुश्किल होता है. इससे अलग भी फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने को लेकर कुछ नियम तय हैं. जैसे- 

  • आप केवल 160Wh से कम क्षमता वाला पावर बैंक ही ले जा सकते हैं.
  • इसे ओवरहेड बिन में रखने की अनुमति नहीं है, ऐसे में पावर बैंक को हमेशा अपने पास रखें.
  • फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या कोई भी अन्य डिवाइस चार्ज करना मना है.
क्यों जरूरी हैं ये नियम?

पावर बैंक में लिथियम बैटरी होती है, जो ज्यादा गर्म होने पर आग पकड़ सकती है. ओवरचार्जिंग, खराब क्वालिटी या डैमेज होने पर इसमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे आग या धमाका भी हो सकता है. इसी खतरे को देखते हुए DGCA ने ये सख्त नियम बनाए हैं.

फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानी
  • अगर आप फ्लाइट में अपने साथ पावर बैंक ले जा रहे हैं, तो इसे हमेशा बैग के बाहरी पॉकेट में रखें. 
  • खराब, फूला हुआ या डैमेज पावर बैंक साथ न रखें.
  • किसी भी डिवाइस से धुआं, गर्मी या अजीब गंध आए तो तुरंत क्रू को बताएं.
  • मोबाइल फुल चार्ज होते ही पावर बैंक को तुरंत हटा दें, ओवरचार्जिंग कभी न करें.
  • अगर पावर बैंक ज्यादा गर्म लगे तो तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें.
  • चार्जिंग के समय इसे खुली जगह पर रखें, जैसे ट्रे टेबल पर.
  • इन सब से अलग पावर बैंक को कभी भी कंबल या बैग के अंदर ढककर न रखें.

पावर बैंक हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, लेकिन फ्लाइट में यह खतरा भी बन सकता है. ऐसे में नियमों का पालन करना और सतर्क रहना बहुत जरूरी है. ध्यान रखें कि आपकी छोटी-सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- दिल्ली में महिलाओं के लिए गोल्डन चांस, Delhi Police से फ्री में सीखें सेल्फ-डिफेंस, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results | नतीजों के बाद बंगाल में बवाल, अब TMC का क्या होगा? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article