PM किसान योजना में बड़ा बदलाव संभव, अब 6000 की जगह मिल सकते हैं 9000 रुपये सालाना

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Modi) लोगों से वादा किया था कि अगर वहां सरकार बनती है, तो किसानों को मिलने वाली मदद 6000 रुपये से बढ़ाकर 9000 रुपये की जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त?

PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) एक अहम सहारा है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम एक साथ नहीं बल्कि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. यानी हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं. अब इस योजना को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें राशि बढ़ाने की बात कही जा रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

क्या है नया अपडेट?

दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लोगों से वादा किया था कि अगर वहां सरकार बनती है, तो किसानों को मिलने वाली मदद 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दी जाएगी. अब, 4 मई को आए चुनावी परिणामों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है.

महाराष्ट्र मॉडल क्या है?

इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र के किसानों से भी 9,000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि का वादा किया था, जिसके बाद महाराष्ट्र में इस योजना का एक अलग मॉडल देखा गया. वहां केंद्र सरकार के 6,000 रुपये के अलावा राज्य सरकार भी 'नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना' के तहत 6,000 रुपये देती है. इस तरह किसानों को कुल 12,000 रुपये सालाना मिलते हैं. माना जा रहा है कि इसी मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त?

देशभर के किसान अब योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि अगली किस्त जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में किसानों के खातों में आ सकती है. हालांकि, इससे पहले लाखों नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं. सरकार ने इसका कारण भी बताया है. 

Advertisement
इन लोगों के खाते में नहीं आएंगे पीएम किसान योजना के पैसे

योजना का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य हो गया है. बिना रजिस्ट्री के योजना की किस्त अटक सकती है. इसके अलावा नियम के अनुसार, एक परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे) में सिर्फ एक व्यक्ति ही इस योजना का फायदा ले सकता है. साथ ही लाभार्थी किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, ई‑केवाईसी (e-KYC) प्रोसेस पूरा और सक्रिय होना चाहिए.

कैसे पता करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?

अगर आप पता करना चाहते हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं, तो आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए-

Advertisement
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • यहां 'Farmers Corner' में 'Beneficiary Status' या 'Know Your Status' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • कैप्चा भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही आपके सामने जानकारी आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज भारी जाम के चांस: शाम 5 बजे के बाद इन सड़कों पर बढ़ेगी भीड़, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Featured Video Of The Day
Amit Shah old Video Viral: : 2014 में बोले थे गृहमंत्री- 'मैं अमित शाह हूं और बंगाल से TMC को उखाड़ने आया हूं'
Topics mentioned in this article