PM Kisan Yojana: कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, बिना लैंड सीडिंग के नहीं आएंगे खाते में 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आपका लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन अभी तक नहीं हुआ है, तो आपके खाते में आने वाले 2000 रुपये रुक सकते हैं. ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन नहीं कराया तो अटक सकती है PM Kisan Yojana की अगली किस्त
(P.C- NDTV)

देश के करोड़ों किसानों के लिए कल यानी शनिवार 20 जून का दिन बेहद खास रहने वाला है. कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त जारी की जाएगी. इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजे जाएंगे. हालांकि, इस बार कई किसानों को किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है. इसकी वजह है लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन (Land Seeding Verification), जिसे अब सरकार ने जरूरी कर दिया है. अगर आपने अभी तक अपनी जमीन का रिकॉर्ड पीएम किसान योजना से लिंक नहीं कराया है, तो आपके खाते में आने वाले 2000 रुपये रुक सकते हैं. ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए.

क्या होता है लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन?

लैंड सीडिंग का मतलब है किसान की जमीन के रिकॉर्ड को पीएम किसान योजना के डेटाबेस से जोड़ना. इससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का पैसा सही और पात्र किसानों तक ही पहुंचे. 

लैंड सीडिंग हुई है या नहीं, कैसे चेक करें?

इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं. यहां अगर आपको Land Seeding के सामने 'No' लिखा दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपकी जमीन का रिकॉर्ड अभी तक योजना के साथ लिंक नहीं हुआ है. इस कंडीशन में अगली किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है.

कैसे कराएं लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन?

अगर आपका लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल, पटवारी या संबंधित राजस्व अधिकारी से संपर्क करना होगा. ये काम राज्य सरकार और स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारियों के जरिए किया जाता है. 

Advertisement
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत  
  • जमीन के कागजात (खतौनी या फर्द)
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर

अधिकारी आपके जमीन के रिकॉर्ड की जांच करेंगे और उसे ऑनलाइन अपडेट कर देंगे. इसके बाद सिस्टम में जानकारी अपडेट होने में कुछ दिन लग सकते हैं.

इन किसानों की भी अटक सकती है किस्त

लैंड सीडिंग से अलग योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ अन्य जरूरी औपचारिकताएं भी करनी होगी. जैसे- 

  • e-KYC पूरा होना जरूरी है.
  • फार्मर आईडी होना जरूरी है.
  • इसके अलावा अगर बैंक खाते की जानकारी, जैसे अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड गलत दर्ज है, तो भी योजना की 23वीं किस्त अटक सकती है. 

ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं, तो आज ही सारी जरूरी चीजें चेक कर लें. आप ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन पूरा है या नहीं या  e-KYC पूरी है या नहीं. इसके अलावा बैंक खाते से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय रहते अपडेट कर लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 2 AC चलने के बाद भी बिल आया जीरो, PM Surya Ghar Yojana से बदली तस्वीर, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और कैसे करें आवेदन 

Featured Video Of The Day
ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, क्या बात हुई?
Topics mentioned in this article
PM Kisan
PM Kisan Yojana
Utility News