PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजाना की कब आएगी 23वीं किस्त? जानिए क्या हैं जरूरी शर्तें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह पैसा तीन बराबर किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम किसान योजना
AI

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार कई जरूरी योजनाएं चलाती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह पैसा तीन बराबर किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. अभी तक पीएम किसान योजना की कुल 22 किस्त जारी की जा चुकी हैं. अब सभी किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की जीत के बाद युवाओं को हर महीने मिलेंगे 4 हजार रुपये? घोषणा पत्र में किए थे ये बड़े वादे

कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 23 वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की आखिरी किस्त यानी 22 वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी. ये राशि हर चार महीने के अंतराल में किसानों को मिलते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे जुलाई महीने में किसानों को दिए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.

2019 में शुरू हुई थी योजना

यह योजना साल 2019 में किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर के पात्र किसानों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाना है. इसके तहत सरकार द्वारा तय अंतराल पर किसानों के खातों में वित्तीय सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाती है, ताकि खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके.

Advertisement


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी शर्तें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य है. लाभार्थी किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, साथ ही ई‑केवाईसी (e-KYC) प्रोसेस पूरा और सक्रिय होना चाहिए. इसके अलावा, किसान के बैंक खाते का विवरण वैध और सही होना जरूरी है, ताकि योजना की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जा सके.

22 किस्तों में 4.28 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

पीएम किसान योजना के तहत अब तक 22 किस्तों में किसानों को 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी गई है. इस योजना का लाभ 2.17 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों तक भी पहुंचा है. अब तक महिला लाभार्थियों को ही 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे प्रदान की जा चुकी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: शव का दूसरा पोस्टमार्टम हुआ, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार | Breaking News
Topics mentioned in this article