PM मोदी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पार्टी मुख्यालय बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे थे. मोदी के स्वागत के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन नवीन और जेपी नड्डा भी मौजूद थे. मोदी ने मंच पर खुद माला पहनाने के बजाय बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन को माला पहनाई और जीत की बधाई दी.