लाखों क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, फार्मर ID के बिना भी खाते में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, जान‍िए यह बड़ा अपडेट

पीएम क‍िसान 22वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके ल‍िए. अब फार्मर आईडी के ब‍िना भी आपको म‍िलेंगे क‍िस्‍त के 2000 रुपये. जान‍िए कैसे

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी.

PM kisan 22th installment date 2026 : हर क‍िसाान पीएम क‍िसाान सम्‍मान न‍िध‍ि की 22वीं क‍िस्‍त का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. अगर आप भी उसमें से एक हैं तो यह खबर आपके ल‍िए ही है. दरअसल, फार्मर आईडी के ब‍िना क‍िस्‍त की रकम आपके अकाउंट में आना मुश्‍किल है. तो अब टेंशन लेना छोड़िए दीज‍िए. बिहार सरकार ने अपने क‍िसानों बड़ी राहत देने का ऐलान कर दिया है. इस बारे में बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने नया अपडेट द‍िया. उन्होंने साफ किया है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अब तक नहीं बनी है, उन्हें भी फिलहाल सरकारी योजना का लाभ प्राप्‍त होगा. यानी हर क‍िसान के ल‍िए यह अच्छी खबर है कि फरवरी महीने में आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त फार्मर रजिस्ट्री की वजह से नहीं अटकेगी. 

सूचना भवन के संवाद कक्ष में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इसमें कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि हम किसानों का फार्मर आईडी बनाने में शत- प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में जुटे हैं. पर तब तक किसानों को किसी योजनाओं के लाभ से ब‍िल्‍कुल वंचित नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकार की अन्य योजनाओं के लाभ भी किसानों को म‍िलेंगे. बिहार में मिशन मोड में कृषि विभाग के कृषि समन्वयकों या किसान सलाहकारों और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व कर्मचारियों के द्वारा कैंप के जर‍िए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है. बिहार में कुल पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या 85.53 लाख है, इसमें से कुल 45.18 लाख किसानों का फार्मर आईडी बन चुका है. 

अब हिमाचल प्रदेश घूमना हुआ महंगा! बढ़ गए टोल रेट, जानिए अब किस वाहन को कितना देना होगा Toll Tax

किसान क्रेडिट कार्ड का लोन तुरंत

कृषि मंत्री ने बताया कि जिन किसानों के फार्मर आईडी बन चुके हैं. उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन दिया जाएगा. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है. इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि कृषि में बिचौलियों को पूरी तरह खत्‍म क‍िया जाए और सीधे किसानों तक योजनाओं का लाभ म‍िल सके. कृषि विभाग छोटे और सीमांत किसान की आय बढ़ाने, जोखिम को कम करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं. हम लोग कृषि उद्यमी, वैज्ञानिक और स्टार्टअप से जुड़े लोगों के साथ मिलकर कृषि का विकास के ल‍िए प्रयासरत हैं. फसल प्रोसेसिंग और बेहतर बाजार पर हमारा पूरा जोर है. इससे राज्य में न सिर्फ बेरोजगारी दूर होगी, बल्कि किसानों के जीवन में समृद्धि भी आएगी.

फार्मर आईडी बनवाने के लिए विशेष कैंप

अगर क‍िसी क‍िसान का फार्मर आईडी अभी तक नहीं बने हैं, वे पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे कैंप या नजदीक के CSC/सुविधा केंद्र में जाकर भी क‍िसान बना सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड और जमीन की जमाबंदी के कागजों की जरूरत होगी.  आप चाहें तो खुद मोबाइल से भी फार्मर आईडी बनाने का काम पूरा कर सकते हैं.


पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नवंबर जारी हो चुकी है. इस महीने पीएम किसान की 22वीं किस्त आनी है. बता दें क‍ि पिछले साल 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खाते में आया था. इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते या होली के आसपास किसानों को 2000 रुपये की सौगात मिलने की संभावना है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-America War Update: ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार ट्रंप! | Khamenei vs Trump | Top News
Topics mentioned in this article