PM Kisan Yojana: ये काम किए बिना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, 22वीं किस्त आने से पहले ही कर लें पूरा

PM Kisan Yojana: बिना रजिस्ट्री के योजना की किस्त अटक सकती है. इसलिए समय रहते पंजीकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि आर्थिक सहायता पाने में कोई रुकावट न आए. आइए जानते हैं आप घर बैठे ये काम कैसे कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या होती है फार्मर रजिस्ट्री?

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अब, अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं या आगे लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है. बता दें कि योजना का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य हो गया है. बिना रजिस्ट्री के योजना की किस्त अटक सकती है. इसलिए समय रहते पंजीकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि आर्थिक सहायता पाने में कोई रुकावट न आए. आइए जानते हैं आप घर बैठे ये काम कैसे कर सकते हैं.

सड़क पर सफेद और पीली लाइन क्यों बनाई जाती हैं, दोनों रंग की लाइनों में क्या अंतर होता है?

क्या होती है फार्मर रजिस्ट्री?

फार्मर रजिस्ट्री किसान की आधिकारिक पहचान है. इससे सरकार के पास यह स्पष्ट रिकॉर्ड रहता है कि कौन किसान है और उसके नाम पर कितनी कृषि भूमि दर्ज है. इसी आधार पर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाता है. इसलिए यह प्रक्रिया हर किसान के लिए जरूरी है. ऐसे में अगर आपने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

ऐसे करें फार्मर रजिस्ट्री- 

ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में आधिकारिक वेबसाइट [https://upfragristack.gov.in](https://upfragristack.gov.in) खोलें.
  • फार्मर रजिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें.
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें.
  • मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें.
मोबाइल ऐप से पंजीकरण
  • गूगल प्ले स्टोर से 'किसान सहायक यूपी' ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलकर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन चुनें.
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • ओटीपी सत्यापन पूरा करें.
  • जरूरी जानकारी भरकर आवेदन जमा करें.

यह तरीका उन किसानों के लिए आसान है जो मोबाइल का उपयोग करते हैं.

ऑफलाइन माध्यम से

आप ऑनलाइन दिक्कत आए, तो आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्री करा सकते हैं. ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंप में भी पंजीकरण की सुविधा मिलती है. वहां कर्मचारी पूरी प्रक्रिया में मदद करते हैं.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
  • आधार कार्ड
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • जमीन का खसरा/खतौनी

इन दस्तावेजों के बिना रजिस्ट्री पूरी नहीं होगी.

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त समय पर आपके खाते में आए, तो फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं. यह एक जरूरी प्रक्रिया है जो आपको सरकारी योजनाओं से जोड़ती है. देरी न करें, आज ही अपना पंजीकरण पूरा करें.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध में अब तक ईरान ने UAE पर कहां-कहां हमला किए? | Iran War News
Topics mentioned in this article