Petrol-Diesel Price Today : आज 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए चुकाने होंगे कितने पैसे, चेक करें रेट

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ी जाती है, जिसके कारण हर राज्य में इनके दाम अलग-अलग होते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
22 मई, 2022 के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 फरवरी यानी आज के पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं और इनमें किस तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है. जिसके साथ ही 22 मई, 2022 के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं.

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत-

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
स्रोत : इंडियन ऑयल

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ी जाती है, जिसके कारण हर राज्य में इनके दाम अलग-अलग होते हैं.

कैसे पाएं सस्ता होम लोन, जबकि बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज़ दरें

 आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है?. ये आप भी बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. ताजा दाम चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: T20 World Cup 2026 के इस महामुकबाले से पहले आपस में भिड़े भारत-पाक फैंस!
Topics mentioned in this article