Pension Rules 2026: क्या बेटियां पेंशन की हकदार हैं? जानें सरकार के नियम

Pension Rules 2026: सरकार ने बेटियों की फैमिली पेंशन के अधिकारों में बड़ा बदलाव किया है. अब सरकारी कर्मचारी की बेटी शादीशुदा हो या तलाकशुदा हो, उसका पेंशन पाने का हक बना रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेंशन नियम 2026
Freepik

Pension Rules 2026: आमतौर पर परिवार में पेंशन पाने के लिए जीवनसाथी या फिर बच्चे होते हैं, लेकिन आप जानते हैं क्या बेटियों को भी पेंशन मिलती है. दरअसल, सरकार ने परिवार पेंशन से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं. ये बदलाव खासतौर पर बेटियों और अन्य परिवार सदस्यों के अधिकारों से जुड़े हैं. बुधवार को पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) से जुड़े नियमों में बदलाव किए. चलिए आपको बताते हैं सरकार ने किन नियमों में बदलाव किया है और क्या बेटियां पेंशन की हकदार हैं?

यह भी पढ़ें:- Voter ID Online Update: घर बैठे वोटर आईडी में पता करें चेंज, ऑनलाइन एड्रेस बदलने का ये रहा प्रोसेस

दरअसल, सरकार ने बेटियों की फैमिली पेंशन के अधिकारों में बड़ा बदलाव किया है. अब सरकारी कर्मचारी की बेटी शादीशुदा हो या तलाकशुदा हो, उसका पेंशन पाने का हक बना रहेगा. पहले शादी होने पर पेंशन बंद हो जाती थी, लेकिन अब नियम बदल गए हैं. केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियों को जीवन भर परिवार पेंशन मिलेगी. यह नियम Central Civil Services Pension Rules 2021 के तहत लागू है और अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है.

सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर क्या होता है?

जब किसी सरकारी कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो उसकी पत्नी या पति को परिवार पेंशन मिलती है. अगर पति‑पत्नी दोनों नहीं हैं, तो बेटे को एक निश्चित उम्र तक बेटी अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा को जीवन भर पेंशन मिल सकती है. अगर बच्चे नहीं हैं, तो अन्य परिवार सदस्य नियमों के अनुसार पेंशन पा सकते हैं.

पेंशन की राशि कैसे तय होती है?

अगर कर्मचारी की मौत नौकरी के दौरान हो जाए, तो परिवार को उसके आखिरी वेतन का 50% पेंशन मिलता है. अगर रिटायरमेंट के बाद मौत होती है, तो परिवार पेंशन आखिरी वेतन का 30% होता है. अगर, बेटी किसी नौकरी में भी हो, तब भी उसे परिवार पेंशन मिलती रहेगी (यह नया बड़ा बदलाव है).

बेटियों के लिए नया नियम

सरकार ने बेटियों के हक को सुरक्षित करने के लिए एक नया नियम लागू किया है. सरकारी कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नामांकन फॉर्म (Nomination Form) में बेटी का नाम जरूर शामिल हो. पुराने फॉर्म में अक्सर सिर्फ पत्नी या बेटे का नाम लिखा होता था, जिससे बेटियों को पेंशन पाने में परेशानी होती थी. अब नए नियमों के तहत, दस्तावेज सही तरीके से अपडेट होंगे, तो बेटियों के पेंशन अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi में द्वारका के कई स्कूलों में बम की धमकी | BREAKING NEWS | Delhi News
Topics mentioned in this article