National Pension System: अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में पैसा जमा कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है. PFRDA (Pension Fund Regulatory and Development Authority) ने बड़ा फैसला लिया है. PFRDA भारत की सबसे बड़ी पेंशन रेगुलेटरी संस्था है. PFRDA के नए फैसले के मुताबिक, अब NPS सब्सक्राइबर को पेंशन के साथ हेल्थ कवरेज भी मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं NPS से कब और कितना पैसा निकाल सकते हैं? इमरजेंसी के लिए इसके क्या नियम हैं?
PFRDA के मुताबिक, तीन पेंशन फंड मैनेजर इस पर काम कर रहे हैं. नए प्लान में पेंशन प्रोडक्ट्स को हेल्थ इंश्योरेंस या हेल्थकेयर सेवाओं से जोड़ा जाएगा यानी पेंशन और हेल्थ इंश्योरेंस दोनों एक साथ मिलेंगे.
नया हेल्थ प्लान कौन बना रहा है?
Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, ICICI Pension Fund, Axis Pension Fund और Tata Pension Fund आदि. ये तीनों मिलकर एक नया हेल्थ-फोकस्ड प्लान तैयार कर रहे हैं.
इस प्लान में क्या मिलेगा?
लोग एक हेल्थ अकाउंट में पैसा जमा कर सकेंगे. यह पैसा उसी पेंशन फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाएगा, जिसे आप चुनेंगे. आपका पैसा NPS Multiple Scheme Framework (MSF) के नियमों के अनुसार निवेश किया जाएगा. यह प्लान खास उन लोगों के लिए है जो भविष्य के मेडिकल खर्चों के लिए सुरक्षित फंड बनाना चाहते हैं और साथ ही रिटायरमेंट के लिए भी बचत करना चाहते हैं.
30% राशि अलग से रखने की सुविधाइस साल जनवरी में PFRDA ने एक हेल्थ प्लेटफार्म शुरू किया था. इसका मकसद NPS सब्सक्राइबर्स को हेल्थ कवरेज देना है. इस प्लेटफार्म के जरिए निवेशक अपने पेंशन फंड का 30% तक हिस्सा मेडिकल जरूरतों के लिए अलग रख सकते हैं. यह राशि एक "मेडिकल पेंशन" फंड बनाएगी, जिसका उपयोग सिर्फ इलाज और मेडिकल खर्चों के लिए होगा. इसका उद्देश्य है कि लोग बुजुर्ग होने पर बढ़ते हुए मेडिकल खर्चों के लिए पहले से तैयार रहें, क्योंकि रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता अक्सर स्वास्थ्य खर्चों की होती है.
NPS Health Pension Scheme खास तौर पर मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है. इस स्कीम में जमा किया गया पैसा भविष्य में डॉक्टर के पास जाने, दवाइयां खरीदने और अस्पताल में भर्ती होने जैसे खर्चों में इस्तेमाल किया जा सकेगा यानी अब आपकी पेंशन सिर्फ रिटायरमेंट के लिए नहीं, बल्कि बीमारियों और स्वास्थ्य खर्चों के समय भी मददगार होगी.














