घर बैठे करें PAN कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

Pan Card Mobile Number Update: PAN में सुधार करने के लिए आपको इनमें से किसी एक वेबसाइट पर जाना होगा NSDL की वेबसाइट और UTIITSL की वेबसाइट. इन दोनों साइट से आप घर बैठे पैन कार्ड में अपडेट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PAN कार्ड अपडेट
file photo

Pan Card Mobile Number Update: आज के समय में PAN कार्ड, आधार कार्ड जितना ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है. किसी भी बड़े financial काम के लिए PAN कार्ड जरूरी होता है. PAN कार्ड लिंक करना तभी फायदेमंद है जब आपके PAN की जानकारी सही और अपडेटेड हो. गलत जानकारी होने पर वेरिफिकेशन भी नहीं हो पाता. आज हम आपको बताएंगे कि PAN कार्ड में बदलाव कैसे करें.

यह भी पढ़ें:- EPFO Rule: PF फॉर्म नंबर 2 क्या होता है? इससे परिवार का क्या लेना-देना, नहीं भरने पर कैसे हो सकता है लाखों का नुकसान

PAN कार्ड में बदलाव करने की प्रक्रिया

PAN में सुधार करने के लिए आपको इनमें से किसी एक वेबसाइट पर जाना होगा NSDL की वेबसाइट और UTIITSL की वेबसाइट. इन दोनों साइट से आप घर बैठे पैन कार्ड में अपडेट कर सकते हैं. साइट पर जाकर यहां आपको “Changes/Correction in PAN” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद आपसे कुछ बुनियादी जानकारी पूछी जाएगी, PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि (Date of Birth) और ईमेल ID सभी जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें. जब आप PAN कार्ड अपडेट करते समय अपनी जानकारी भर देते हैं, तो आपको एक 15‑अंकों का टोकन नंबर मिलता है. इसे सुरक्षित रखें आगे स्टेटस चेक करने में यह काम आता है.

स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

जिस जानकारी को आप बदलना चाहते हैं (जैसे मोबाइल नंबर, पते में सुधार आदि), उसे सेलेक्ट करें और सही जानकारी भर दें. आपको कुछ डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे जैसे- पता प्रमाण (Address Proof), जन्मतिथि प्रमाण (Date of Birth Proof) और आपकी फोटो आदि. इसके बाद आपको अपडेट करने के लिए कुछ फीस भी भुगतान करनी होगी. आखिर में Acknowledgement Slip डाउनलोड करें, क्योंकि आगे PAN अपडेट स्टेटस जानने के लिए यही स्लिप काम आएगी.

Advertisement
कितने दिन में मिलता है अपडेटेड पैन कार्ड?

पैन कार्ड को अपडेट करने और सही तरीके से सबमिट करने के बाद अपडेटेड पैन कार्ड लगभग 15 से 20 वर्किंग डेज में मिल जाता है. इसके अलावा अगर डॉक्युमेंट्स या डिटेल्स में कुछ गलती होती है, तो समय ज्यादा भी लग सकता है.

Featured Video Of The Day
Virat Kohli The Most Searched Cricketer: Google Trends Case Study में देखिए The Kohli Effect!
Topics mentioned in this article