Noida Protest Traffic Alert: मजदूरों के प्रदर्शन से शहर जाम, इन रास्तों पर जाने से बचें वरना फंस सकते हैं घंटों

Noida Traffic Alert: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हालात ऐसे हैं कि गाड़ियां कई-कई किलोमीटर लंबी कतार में खड़ी नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Noida Traffic Alert: इन रास्तों पर जाने से बचें

Noida Traffic Alert: अगर आप आज यानी 13 अप्रैल, सोमवार के दिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा या दिल्ली की तरफ निकलने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. मजदूरों के प्रदर्शन के चलते सुबह से शुरू हुआ ट्रैफिक जाम अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हालात ऐसे हैं कि गाड़ियां कई-कई किलोमीटर लंबी कतार में खड़ी नजर आ रही हैं. ऑफिस जाने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं और कई लोग घंटों से रास्ते में फंसे हुए हैं.

किन-किन रास्तों पर जाम?

नोएडा और आसपास के कई प्रमुख रास्ते प्रभावित हैं-

  • NH-24 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (सेक्टर-62, इंदिरापुरम के पास)
  • सेक्टर 62, 63, 64, 65, 66
  • सेक्टर 15, 16, 18 और नोएडा मोड़
  • नोएडा फेज-2 और होजरी कॉम्प्लेक्स
  • दादरी रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एलिवेटेड रोड
  • चिल्ला बॉर्डर और DND फ्लाईवे

कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है.

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

अगर आप जाम से बचना चाहते हैं, तो इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

दिल्ली से नोएडा जाने वाले-

  • सेक्टर 15-18 और नोएडा मोड़ से बचें.
  • DND फ्लाईवे का इस्तेमाल करें.
  • जरूरत पड़ने पर कालिंदी कुंज के रास्ते एंट्री लें.
गाजियाबाद/इंदिरापुरम से नोएडा-
  • NH-24 (सेक्टर 62 के पास) से बचें.
  • आनंद विहार से DND फिर नोएडा एक्सप्रेसवे का रास्ता लें.
  • सेक्टर 71-75 के रास्ते अंदरूनी सड़कों से एंट्री करें.
नोएडा से ग्रेटर नोएडा- 
  • दादरी रोड और एलिवेटेड रोड से बचें. 
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें.

इंडस्ट्रियल एरिया (फेज-2, सेक्टर 80/84)
  • सीधे एंट्री से बचें.
  • सूरजपुर-कसना रोड या वैकल्पिक बाहरी रूट लें.
क्यों लगा इतना बड़ा जाम?

दरअसल, मजदूर पिछले कई दिनों से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में न्यूनतम वेतन करीब 13,000 रुपये है, जबकि हरियाणा में यह 19,000 रुपये तक है. इसी अंतर को लेकर गुस्सा बढ़ता गया.  इसके अलावा वे ओवरटाइम का डबल पैसा, साप्ताहिक छुट्टी और समय पर सैलरी की मांग कर रहे हैं. रविवार को हुए विवाद के दौरान फायरिंग में एक महिला मजदूर के घायल होने की खबर के बाद हालात और बिगड़ गए. इसके बाद सोमवार को बड़ी संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए.

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा. कई लोग एक-एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे. कुछ लोग तो अपनी गाड़ियों से उतरकर आगे की स्थिति देखने लगे. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग की.

स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं. ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भारी वाहनों और भीड़ के कारण हालात काबू में लाना चुनौती बना हुआ है.

Advertisement
प्रशासन की अपील 

प्रशासन ने हालात को संभालने के लिए साप्ताहिक छुट्टी, ओवरटाइम पर डबल भुगतान और समय पर सैलरी जैसे फैसले लिए हैं. साथ ही मजदूरों की शिकायत सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. 

हेल्पलाइन नंबर

0120-2978231
0120-2978232
0120-2978862
0120-2978702
ट्रैफिक से जुड़ी मदद के लिए- 9971009001

फिलहाल नोएडा में ट्रैफिक की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है. ऐसे में घर से निकलने से पहले अपडेट जरूर चेक करें और सही रूट का चुनाव करें. थोड़ी सी सावधानी आपको घंटों के जाम से बचा सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | आज रात 8:30 बजे कुछ बड़ा होने वाला है? क्या करेगा ईरान? | Trump | US Iran War
Topics mentioned in this article