दिल्ली-नोएडा वालों के लिए बड़ी खबर: कालिंदी कुंज पर बनेगा नया फ्लाईओवर, अब नहीं लगेगा लंबा जाम

Kalindi Kunj Flyover: कालिंदी कुंज जंक्शन पर दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और बदरपुर से भारी ट्रैफिक आता है. अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यहां दो-तरफा फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे यह पूरा चौराहा सिग्नल-फ्री हो सकेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kalindi Kunj Flyover: कालिंदी कुंज पर बनेगा नया फ्लाईओवर

Kalindi Kunj Flyover: अगर आप रोजाना दिल्ली से नोएडा या फरीदाबाद के बीच सफर करते हैं, तो कालिंदी कुंज का जाम आपके लिए नई बात नहीं होगी. घंटों तक गाड़ियों की लंबी लाइन, सिग्नल पर रुकना और समय की बर्बादी, यह यहां की आम समस्या बन चुकी है. लेकिन अब इस परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यहां दो-तरफा फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे यह पूरा चौराहा सिग्नल-फ्री हो सकेगा.

कैसे काम करेगा नया फ्लाईओवर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत दो 'लूप रोड' या फ्लाईओवर बनाए जाएंगे.

  • पहला फ्लाईओवर नोएडा से आने वाले लोगों के लिए होगा, जिससे वे बिना चौराहे पर रुके सीधे फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे.
  • दूसरा फ्लाईओवर फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा जाने वालों के लिए बनेगा, जो सीधे ओखला बैराज रोड से जुड़ जाएगा.

इससे ट्रैफिक का आपसी टकराव खत्म होगा और जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी.

मौजूदा चौराहे में भी सुधार

फ्लाईओवर बनने के बाद भी मौजूदा कालिंदी कुंज चौराहा बंद नहीं होगा. इसे और बेहतर बनाया जाएगा, कुछ हिस्सों को चौड़ा किया जाएगा और इसे भी सिग्नल-फ्री करने की योजना है. इससे लोकल ट्रैफिक को भी आसानी होगी.

यह भी पढ़ें- LPG संकट के बीच सरकार दे रही बड़ा मौका: घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानें कैसे करें आवेदन

क्यों जरूरी था यह प्रोजेक्ट?

कालिंदी कुंज जंक्शन पर दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और बदरपुर से भारी ट्रैफिक आता है. खासकर पीक ऑवर्स में यहां लंबा जाम लग जाता है. मुंबई एक्सप्रेसवे खुलने के बाद ट्रैफिक और बढ़ गया है, जिससे लोगों को रोजाना घंटों तक जाम में फंसना पड़ता है.

Advertisement
आगे क्या होगा?

इस प्रोजेक्ट के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) पहले ही तैयार हो चुकी है. अब NHAI की मंजूरी के बाद यह योजना लागू करने के चरण में पहुंच गई है. हालांकि, निर्माण कब शुरू होगा और कब पूरा होगा, इसकी आधिकारिक टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है.

आम लोगों के लिए क्या फायदा?
  • जाम में लगने वाला समय कम होगा.
  • सफर तेज और आसान बनेगा.
  • ईंधन और समय दोनों की बचत होगी.
  • दिल्ली-नोएडा-फरीदाबाद के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

यानी अगर यह योजना समय पर पूरी होती है, तो यह लाखों यात्रियों के लिए रोजाना की परेशानी को काफी हद तक कम कर देगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Exit Poll में TMC के किले में सेंध! BJP की सरकार बनेगी?
Topics mentioned in this article