NDTV AI Summit: Sarvam Kaze के CEO ने बताया AI वाले चश्मे में क्या है खास, जानिए कैसे करता है काम

NDTV से बातचीत में Sarvam Kaze के CEO और को-फाउंडर प्रत्युश कुमार ने अपने द्वारा विकसित किए गए स्मार्ट चश्मे Sarvam Kaze की खूबियों और उसकी तकनीक के बारे में विस्तार से बताया. आइए जानते हैं कि यह चश्मा कैसे काम करता है और इसकी खासियतें क्या हैं…

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sarvam Kaze कैसे करता है काम?

NDTV आज AI Impact Summit 2026 की मेजबानी कर रहा है. राजधानी दिल्ली के ITC Maurya में शुरू हुए इस समिट की शुरुआत सर्वम AI के CEO और को-फाउंडर प्रत्युश कुमार के साथ एक खास बातचीत से हुई. इस बातचीत में उन्होंने अपने द्वारा विकसित किए गए स्मार्ट चश्मे Sarvam Kaze की खूबियों और उसकी तकनीक के बारे में विस्तार से बताया. आइए जानते हैं कि यह चश्मा कैसे काम करता है और इसकी खासियतें क्या हैं…

पीएम मोदी ने पहना Sarvam Kaze

भारत मंडपम में Sarvam Kaze AI Smartglasses के स्टॉल पर प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे. सर्वम के को-फाउंडर प्रत्युश कुमार ने NDTV के मंच पर पीएम के इस दौरे को लेकर किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनसे मुलाकात की और Sarvam Kaze यानी AI वाला चश्मा पहना था. 
 


Sarvam Kaze के चश्मे में क्या है खास?

NDTV के मंच से Sarvam Kaze के CEO और को-फाउंडर प्रत्युश कुमार ने बताया कि यह एक ऐसा डिवाइस है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को स्क्रीन के भीतर सीमित नहीं रखती, बल्कि आपकी असली दुनिया में ले आता है. जब आप इस खास चश्मे को पहनते हैं, तो यह आपके आस-पास होने वाली हर चीज से जुड़े अनुभव को बदल देता है. यह आपकी बात सुनता है, आपको समझता है, तुरंत जवाब देता है, और यहां तक कि आप जो देख रहे हैं उसे कैप्चर भी करता है. इसके अलावा इसमें आप अपनी पसंदीदा पॉडकास्ट, गाने भी सुन सकते हैं.

Advertisement

सर्वम का AI चश्मा कैसे करता है काम

Sarvam Kaze स्मार्ट चश्मा इस तरह बनाया गया है कि वह रियल टाइम में सुन सके, समझ सके, जवाब दे सके और आसपास की जानकारी कैप्चर कर सके. इसमें लगे कैमरे और माइक्रोफोन की मदद से यूजर बिना हाथ इस्तेमाल किए अपने आसपास दिखाई देने वाली चीजो के बारे में सवाल पूछ सकते हैं या फोटो‑वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह भारतीय भाषाओं पर फोकस करता है. यह चश्मा सर्वम के अपने इंडियन लैंग्वेज फाउंडेशन मॉडल्स पर चलता है, जिन्हें खास तौर पर भारत की अलग-अलग भाषाओं को समझने और उनमें जवाब देने के लिए ट्रेन किया गया है. 

Advertisement

मार्केट लॉन्च को लेकर क्या जानकारी?

कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से Sarvam Kaze की कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, Sarvam AI ने यह जरूर घोषणा की है कि यह स्मार्ट चश्मा मई 2026 में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: जंग में उतरे Donald Trump के मरीन कमांडो | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article