NPS Calculator: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक सरकारी योजना है, जिसमें कोई भी व्यक्ति निवेश करके अपनी रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्राप्त कर सकता है. अगर कोई व्यक्ति नौकरी नहीं करता, लेकिन फिर भी रिटायरमेंट के बाद कम से कम 1 लाख की पेंशन चाहता है, तो वह NPS में निवेश करके यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकता है. इसके साथ ही रिटायरमेंट के समय उसे करीब 2.46 करोड़ का एकमुश्त पैसा भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें:- NPS से कब और कितना पैसा निकाल सकते हैं? इमरजेंसी के लिए क्या हैं नियम
हर महीने कितना निवेश करना होगा?
NPS कैलकुलेटर के अनुसार, अगर कोई 25 साल का युवा आज से NPS में यानी 12,000 प्रति माह निवेश करना शुरू करता है और Active Choice Plan चुनता है, तो 60 साल की उम्र तक उसे 1 लाख से ज्यादा की मासिक पेंशन मिलेगी. इसके साथ ही रिटायरमेंट पर 2.46 करोड़ की मोटी रकम भी मिल जाएगी. आसान भाषा में समझें, आपकी उम्र 25 साल है और आप 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं. आप हर महीने 12,000 NPS में निवेश करने का फैसला करते हैं. यह निवेश आपको लगातार 35 साल करना होगा.
- निवेश शुरू करने की उम्र 25 साल
- रिटायरमेंट की उम्र 60 साल
- मासिक निवेश 12,000
कुल निवेश कितना होगा?
साल भर का निवेश 12,000 (महीना) × 12 (महीने) = 1,44,000 प्रति वर्ष. ऐसे ही 35 साल में कुल निवेश 1,44,000 × 35 = 50,40,000 यानी पूरे 35 साल में आपकी जेब से कुल 50.40 लाख का निवेश होगा.
फंड कितने का बनेगा?NPS में आपके पैसे को अलग-अलग फंड मैनेजर शेयर मार्केट, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं. मान लीजिए आपको औसतन 10% सालाना रिटर्न मिलता है. यह गारंटी नहीं होता, बाजार के अनुसार बदल सकता है, तो 60 साल की उम्र तक आपका कुल फंड लगभग 4.10 करोड़ तक पहुंच सकता है. यही है कंपाउंडिंग का कमाल, जितने लंबे समय तक पैसा बढ़ता रहता है, उतना ही बड़ा फंड तैयार होता है.
NPS के नियमों के अनुसार, 60 साल की उम्र में आप अपने कुल फंड का 60% पैसा एक साथ निकाल सकते हैं. यह रकम पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है. कुल फंड 4.10 करोड़ (अनुमानित), 60% लंप सम 2.46 करोड़ (लगभग) यानी रिटायरमेंट के समय आपको 2.46 करोड़ एकमुश्त मिलेंगे.














