रेलवे का बड़ा कदम, मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत में बढ़ी सीटें, 28 अप्रैल से नया बदलाव लागू

Mumbai-Ahmedabad Vande Bharat: भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच से बढ़ाकर 20 कोच करने के विस्तार को स्थायी कर दिया है. यानी पहले इस ट्रेन में 16 कोच होते थे, लेकिन अब इसमें 4 नए कोच जोड़े गए हैं. यह नया बदलाव आज यानी 28 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Railways: वंदे भारत अब 20 कोच के साथ

Indian Railways: देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ी खबर है. भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को अब स्थायी रूप से 20 कोच के साथ चलाने का फैसला किया है. यह नया बदलाव आज यानी 28 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है, जिससे यात्रियों को पहले से ज्यादा सीटें और बेहतर सुविधा मिलेगी.

अब मिलेंगी ज्यादा सीटें

पहले इस ट्रेन में 16 कोच होते थे, लेकिन अब इसमें 4 नए कोच जोड़े गए हैं. इन अतिरिक्त कोचों में 3 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल है. इससे यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता काफी बढ़ जाएगी. खास बात यह है कि पहले यह व्यवस्था अस्थायी थी, लेकिन अब इसे हमेशा के लिए लागू कर दिया गया है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस रूट पर काफी समय से ज्यादा डिमांड देखी जा रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके और वेटिंग की समस्या कम हो.

यात्रा और स्टॉपेज की जानकारी

करीब 491 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदे भारत एक्सप्रेस से लगभग 5 घंटे 30 मिनट में पूरा होता है. इस दौरान ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत और वडोदरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है. यह रूट व्यापार, नौकरी और पढ़ाई के लिए यात्रा करने वालों के लिए बेहद अहम माना जाता है.

Advertisement
देशभर में वंदे भारत का नेटवर्क

बता दें कि इस समय देश में कुल 162 वंदे भारत सेवाएं चल रही हैं. इनमें 90 ट्रेनें 8 कोच वाली, 34 ट्रेनें 16 कोच वाली और 38 ट्रेनें 20 कोच वाली हैं. यानी अब लगभग 23% सेवाएं 20 कोच के साथ चल रही हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 'Dry Day' घोषित, इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

यात्रियों को क्या फायदा?

वंदे भारत ट्रेनें तेज गति, साफ-सुथरे कोच और आरामदायक सीटों के लिए जानी जाती हैं. कई रूट्स पर यात्रा का समय 45% तक कम हुआ है. नई सुविधा के साथ अब यात्रियों को ज्यादा आराम, बेहतर अनुभव और समय की बचत मिलेगी. खासकर मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन शुरू होना यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Odisha Shocker | महज 19 हजार के लिए बैंक ने मांगा सबूत तो बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई...
Topics mentioned in this article