शादी का कार्ड खोलते ही कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट! साइबर ठगी से रहें सावधान, जान लें सेफ रहने की टिप्स

राजस्थान पुलिस ने हाल ही में X पर पोस्ट शेयर किया है और लोगों से शादी के निमंत्रण कार्ड से होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है. आइए जानते हैं इस पूरे स्कैम के बारे में और सेफ रहने की टिप्स...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी कार्ड स्कैम से सावधान

Marriage Invitation Card Scam: शादी का सीजन आते ही खुशियों का माहौल बन जाता है, लेकिन इसी शोर-शराबे के बीच साइबर अपराधी लोगों की एक छोटी सी लापरवाही के लिए बैठे रहते हैं. अब केवल अनजान लिंक ही नहीं, बल्कि अपनों के नाम से आए डिजिटल शादी के कार्ड भी आपके बैंक अकाउंट को खाली करने का जरिया बन रहे हैं. ई-इनविटेशन के रूप में भेजे जा रहे खतरनाक लिंक और फाइलें आपके स्मार्टफोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स को दे सकती हैं. इसी को लेकर हाल ही में राजस्थान पुलिस ने X पर पोस्ट किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है. आइए जानते हैं इस पूरे स्कैम के बारे में और सेफ रहने की टिप्स...

यह भी पढ़ें: गंगा एक्‍सप्रेसवे का 594 KM का सफर करेंगे तय तो पेट्रोल पंप, EV चार्जिंग स्‍टेशन और फूड कोर्ट म‍िलेंगे इतनी दूरी पर, कर लें अभी नोट

कैसे होता है स्कैम?

राजस्थान पुलिस की X पोस्ट के मुताबिक व्हाट्सएप (WhatsApp) पर Marriage Card या शादी के निमंत्रण के नाम से आने वाली संदिग्ध .apk फाइल्स और अनजान लिंक से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वेडिंग सीजन का फायदा उठाकर साइबर अपराधी डिजिटल इनविटेशन भेज रहे हैं, जिनके जरिए मोबाइल फोन हैक करने या पर्सनल और बैंकिंग डिटेल्स चुराने की कोशिश की जा रही है. ऐसी फाइलें डाउनलोड करते ही आपके फोन का कंट्रोल ठगों के हाथ में जा सकता है. ऐसे में किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध लिंक से आई फाइल को बिना जांचे डाउनलोड या ओपन न करें. याद रखें, एक गलत क्लिक आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है.

सेफ रहने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?

  • किसी भी अनजान नंबर या ईमेल से आए शादी के निमंत्रण को खोलने से पहले चेक कर लें.
  • किसी भी तरह की संदिग्ध .apk फाइल्स खोलने से बचें.
  • किसी भी लिंक या वेबसाइट को ठीक से चेक करे बिना आगे न बढ़ें.


साइबर ठगी हो जाए तो क्या करें?

यदि आप या आपका कोई परिचित ऐसी धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930/9257510100, ऑनलाइन पोर्टल https://cybercrime.gov.in और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
हवा उछली कार, फिर खाई में गिरी, हिमाचल से आया डराने वाला CCTV
Topics mentioned in this article