लखनऊ-वाराणसी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इंटरसिटी ट्रेन स्टार्ट, जानिए टाइमिंग, स्टॉपेज और किराया

Lucknow-Varanasi Intercity Train: लखनऊ-वाराणसी के बीच सफर करने वालों के लिए एक और इंटरसिटी ट्रेन आज से शुरू हो गई है. इस ट्रेन वाराणसी से सुबह 06:20 बजे चलेगी और लखनऊ दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन
file photo

Lucknow-Varanasi Intercity Train: लखनऊ से वाराणसी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. लखनऊ से वाराणसी के बीच एक और इंटरसिटी ट्रेन आज यानी शुक्रवार से चालू हो गई. उत्तर रेलवे ने 28 मई 2026 से एक नई नियमित इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू कर दी है. यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और मुख्य रूप से अयोध्या के रास्ते लखनऊ-वाराणसी के बीच यात्रा आसान बनाएगी. अभी तक दोनों के बीच नियमित रूप से वरुणा एक्सप्रेस चला करती है और अब एक और ट्रेन शुरू हो गई है. इससे यात्रियों को आने-जानें सुविधा मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं इस ट्रेन का रूट, स्टॉपेज और समय क्या होगा.

रेल मंत्रालय ने वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 04217/04218 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित करके नई गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के रूप में रोजाना चलाने का निर्णय लिया है. इसमें 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी के होंगे. यह नई ट्रेन उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगी जो अयोध्या के रास्ते लखनऊ और वाराणसी के बीच आना-जाना करते हैं, क्योंकि यह अब तक की स्पेशल ट्रेन की जगह नियमित रूप से चलेगी.

लखनऊ-वाराणसी नई इंटरसिटी ट्रेन का समय

वाराणसी-लखनऊ ट्रेन 14225- वाराणसी से सुबह 06:20 बजे चलेगी और लखनऊ दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी.

लखनऊ-वाराणसी ट्रेन 14226- लखनऊ से शाम 04:20 बजे चलेगी और वाराणसी रात 10:20 बजे पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें:- आखिर TQWL टिकट जल्दी कन्फर्म क्यों नहीं होता, रेलवे के इस नियम की वजह से अटक जाती है वेटिंग 

लखनऊ-वाराणसी नई इंटरसिटी ट्रेन स्टॉपेज

ट्रेन का स्टॉपेज बाबतपुर, जौनपुर, शाहगंज, मलिकपुर, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद और बाराबंकी जंक्शन है.

ट्रेन के समय और अन्य जानकारी के लिए क्या करें?

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय एवं अन्य विवरण की जानकारी रेलवे की हेल्पलाइन 139 एवं रेल वन ऐप से प्राप्त कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंसे जम्मू के करण की मां और बहन ने खोले बड़े राज़!
Topics mentioned in this article