LPG चूल्हे के मुकाबले कितना बेहतर है एथेनॉल स्टोव? किचन का खर्च हो जाएगा आधा! जानें पड़ेगा कितना सस्ता

क्या आप भी हर महीने बढ़ते गैस सिलेंडर के दाम से परेशान हैं? अब जल्द ही आपको इससे छुटकारा मिल सकता है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसी तकनीक का संकेत दिया है, जो भविष्य में आपके किचन का पूरा कायापलट कर देगी. जानिए कैसे एथेनॉल स्टोव आपका लाखों का खर्च बचा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG VS Ethanol: जानिए कैसे गैस चूल्हे से ज्यादा सस्ता और सुरक्षित है यह एथेनॉल स्टोव
Pexels

LPG vs Ethanol: देश में अब कुकिंग का अंदाज बदलने वाला है. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एथेनॉल बेस्ड स्टोव पर जो बड़ी बात कही है, वह आम आदमी की जेब के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. यह तकनीक न केवल सस्ती है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी काफी आगे है.

Photo Credit: pexels

एथेनॉल बेस्ड स्टोव टेक्नोलॉजी को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि, आने वाले वक्त में ये टेक्नोलॉजी LPG सिलेंडर की जगह ले सकती है और लोगों का किचन खर्च इसके आने से काफी कम हो सकता है. 

एथेनॉल स्टोव क्या है और कैसे काम करता है (What is an Ethanol Stove and How it Works)

एथेनॉल स्टोव...दरअसल, एक एडवांस कुकिंग सिस्टम है, जो गन्ने और मक्के जैसे बायोमास से बने ईंधन पर चलता है. इसमें जेल या लिक्विड एथेनॉल का इस्तेमाल होता है, जो बिना किसी धुएं या कालिख के जलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे आपके बर्तन भी काले नहीं पड़ेंगे और किचन हमेशा साफ-सुथरा बना रहेगा. यह स्टोव करीब 700 से 800 डिग्री सेल्सियस का तापमान पैदा करता है, जिससे खाना बेहद तेजी से पकता है.

Photo Credit: pexels

LPG से कितना सस्ता और सुरक्षित है (Why Ethanol Stove is Cheaper and Safer than LPG)

1 लीटर एथेनॉल में करीब 15 घंटे तक तेज आंच मिल सकती है, जो इसे LPG सिलेंडर के मुकाबले काफी किफायती बनाता है. इसमें गैस लीक होने का कोई खतरा नहीं होता, जिससे हादसों की आशंका ना के बराबर रहती है. अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर आती है, तो भारतीय परिवारों का रसोई बजट सीधे आधा हो सकता है. यह तकनीक न सिर्फ पैसे बचाएगी, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण से मुक्त रखने में मदद करेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-अब 2 फोन में चलेगा एक ही UPI अकाउंट! जानें UPI Circle फीचर का कैसे करें इस्तेमाल, सेटअप करना आसान

ये भी पढ़ें:-सैलरी आते ही खत्म हो जाती है? ChatGPT ने बताए बचत के 10 तरीके, जानें कैसे बचाएं पैसा?

Advertisement

ये भी पढ़ें:-Digital Currency के जरिए राशन वितरण, CBDC से मिलेगा सीधा फायदा, जानिए क्या बदलेगा?
 

Featured Video Of The Day
बिहार में आंधी-बारिश मचा रही है तबाही, पेड़ गिरने से भारी नुकसान