पुराना फोन नंबर बंद होने के बाद नहीं कर पा रहे LPG सिलेंडर बुक? ऐसे करें अपडेट, जान लें आसान तरीका

आज हम आपको पोर्टल पर पुराने फोन नंबर को नए नंबर से अपडेट करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आप एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मिनटों में घर बैठे आप नंबर अपडेट कर सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
LPG सिलेंडर बुकिंग

LPG Cylinder Phone Number Update: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला. देश के कई हिस्सों से LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आईं. कई जगहों पर लोग सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है. इसी बीच कुछ लोगों की शिकायत ये भी है, कि उनका पुराना फोन नंबर बंद हो गया है और नए नंबर से सिलेंडर बुक नहीं हो रहा है. अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. आज हम आपको पोर्टल पर पुराने फोन नंबर को नए नंबर से अपडेट करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आप एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मिनटों में घर बैठे आप नंबर अपडेट कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब कितने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

My LPG.in पोर्टल से करें नंबर अपडेट

आप पुराने फोन नंबर को My LPG.in पोर्टल से अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • MyLPG.in पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाएं.
  • इसके बाद बाईं ओर दिख रहे 3 सिलेंडरों में से अपनी एजेंसी की कंपनी के सिलेंडर को चुनें और क्लिक करें.
  • सिलेंडर पर क्लिक करते ही आप कंपनी के ऑफिशियल पॉर्टल पर पहुंच जाएंगे.
  • ऑफिशियल पॉर्टल पर अपनी डिटेल्स से लॉग इन करें.
  • अब Profile में जाएं और Change Mobile Number पर क्लिक करें.
  • नया नंबर दर्ज करें और OTP डालकर वेरिफाई कर लें. इससे नंबर अपडेट हो जाएगा.

WhatsApp से भी कर सकते हैं नंबर अपडेट

आप घर बैठे WhatsApp की मदद से भी नंबर अपेडट आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

  • अपने फोन में WhatsApp खोलें और अपनी एजेंसी के ऑफिशियल व्हाट्सऐप नंबर पर Hi मैसेज करें.
  • इसके बाद मेन्यू में से Other Services ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद Change Mobile Number पर क्लिक करें.
  • फिर अपना नया नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें.
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका नया नंबर अपडेट हो जाएगा.
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल में Parking Area बना अस्पताल, जानिए कैसे हो रहा इलाज?
Topics mentioned in this article