LPG Crisis: स्टूडेंट, मजदूर और प्रवासियों को कहां मिलेगा LPG सिलेंडर, बस एक ID की पड़ेगी जरूरत, जानिए पूरा प्रोसेस

LPG Cylinder: सरकार ने 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों के लिए नया नियम लागू किया है. आपको गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप पर जाकर अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा और फॉर्म भरकर आप इसे तुरंत खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG सिलेंडर
file photo

LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते भारत में LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हुई है. इस बीच सरकार ने कहा है कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की आपूर्ति बिना रुकावट बनी रहे, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे एलपीजी की डिजिटल बुकिंग का उपयोग करें और बिना जरूरत गैस एजेंसियों के चक्कर न लगाएं. ऐसे में सरकार ने यह भी बताया कि स्टूडेंट, मजदूर और प्रवासियों को भी अब असानी से LPG सिलेंडर मिल सकता है. इसके लिए बस एक आईडी की आवश्यकता होगी. चलिए आपको बताते हैं स्टूडेंट, मजदूर और प्रवासियों को कहां से LPG सिलेंडर मिलेगा और इसका क्या प्रोसेस है?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए होने वाली एलपीजी डिलीवरी फरवरी 2026 में 53% थी, जो अब बढ़कर 90% हो गई है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर (FTL) की मांग काफी तेज हुई है. एक ही दिन में 90,000 से ज्यादा सिलेंडर बिके, 23 मार्च 2026 से अब तक पूरे देश में लगभग 6.6 लाख सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं. सरकार ने लोगों से घबराकर गैस खरीदने या बार‑बार बुकिंग करने से बचने की अपील की है और कहा है कि केवल सरकारी व भरोसेमंद जानकारी पर ही भरोसा करें.

कहां से मिलेगा सिलेंडर

सरकार ने 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों के लिए नया नियम लागू किया है. 5-kg Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर, जिसे 'छोटू' भी कहा जाता है, नजदीकी इंडेन, भारत गैस या एचपी (HP) गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से तुरंत खरीदा जा सकता है. इसे लेने के लिए किसी एड्रेस प्रूफ (पते के प्रमाण) की जरूरत नहीं है, सिर्फ एक मान्य पहचान पत्र (ID Proof जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) दिखाकर आप इसे प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- पेट्रोल, डीजल और LPG की नहीं कोई कमी, घबराहट में न करें ज्यादा खरीदारी, केंद्र ने जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

Advertisement
कैसे मिलेगा छोटू सिलेंडर

आपको गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप पर जाकर अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा और फॉर्म भरकर आप इसे तुरंत खरीद सकते हैं. यह सिलेंडर लगभग 2,000 रुपये के शुरुआती पैकेज में मिल सकता है, जिसमें भरा हुआ सिलेंडर, रेगुलेटर और सुरक्षा होज पाइप शामिल है. रिफिल केवल गैस की कीमत पर उपलब्ध है. यह प्रवासी मजदूरों, छात्रों और छोटे परिवारों के लिए बिना किसी लंबे दस्तावेज या बुकिंग के उपलब्ध है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: क्या Donald Trump पर हमला ईरान ने कराया? | NDTV India | USA
Topics mentioned in this article