LPG संकट के बीच सरकार दे रही बड़ा मौका: घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानें कैसे करें आवेदन

LPG Crisis: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने BAM (बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी) पोर्टल शुरू किया है. इसके जरिए अब कोई भी व्यक्ति बायोगैस यानी गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए आवेदन कर सकता है. इससे लोगों को सस्ती और साफ ऊर्जा मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
GOBARdhan योजना क्या है?

LPG Crisis: देश में LPG गैस को लेकर चल रही दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल लॉन्च किया है. इसके जरिए अब कोई भी व्यक्ति बायोगैस यानी गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए आवेदन कर सकता है. इससे लोगों को सस्ती और साफ ऊर्जा मिलेगी. आइए जानते हैं बायोगैस प्लांट लगाने के लिए आवेदन कैसे करें-  

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगे. यानी आपके पास आवेदन करने के लिए सीमित समय है, इसलिए जल्दी करना जरूरी है.

किसको मिलेगा फायदा?

यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बायोगैस बनाना चाहते हैं या इस काम से जुड़े हैं. सरकार मशीन खरीदने के लिए आर्थिक मदद दे रही है, जिससे बायोमास (जैसे गोबर और कृषि अपशिष्ट) को इकट्ठा करना और प्रोसेस करना आसान होगा. इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को भी अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BAM पोर्टल (bam.eil.co.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही GOBARdhan योजना के यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण करना भी जरूरी है. दोनों जगह रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा. ध्यान रखें कि इस योजना से जुड़ने पर आपको कम से कम 5 साल का एग्रीमेंट करना होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Traffic Advisory: 2 महीने के लिए बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 के पास ये सर्विस रोड, DMRC ने दी जानकारी, गाजियाबाद वाले जान लें जरूरी बात

Advertisement
GOBARdhan योजना क्या है?

यह योजना साल 2018 में शुरू की गई थी. इसका मकसद गोबर और खेती के कचरे से बायोगैस, बायो-सीएनजी और खाद बनाना है. सरकार इस काम के लिए 50% तक सब्सिडी भी देती है, जिससे लोगों का खर्च कम हो जाता है.

किसानों और पर्यावरण को लाभ

इस योजना से गांवों में सफाई बढ़ेगी, किसानों की आय बढ़ेगी और लोगों को सस्ती गैस मिलेगी. साथ ही LPG पर निर्भरता भी कम होगी. ऐसे में अगर आप भी कम खर्च में गैस बनाना चाहते हैं और कमाई का नया तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए अच्छा मौका है. 

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma
Topics mentioned in this article