क्या अब 14 किलो के LPG सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस? जानिए सरकार ने क्या कहा

LPG Crisis: हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा था कि सरकार 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर को घटाकर 10 किलो करने वाली है. ऐसे में आम लोगों में चिंता बढ़ गई थी. लेकिन अब इस पर सरकार ने साफ-साफ स्थिति स्पष्ट कर दी है और इन सभी खबरों को अफवाह बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या अब 14.2 किलो LPG सिलेंडर में मिलेगी 10 किलो गैस?

LPG Crisis:  देश में एलपीजी गैस को लेकर हालात धीरे-धीरे बदल रहे हैं. खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब भारत की गैस सप्लाई पर भी दिखने लगा है. इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा था कि सरकार 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर को घटाकर 10 किलो करने वाली है. आपने भी इस खबर के बारे में सुना होगी. ऐसे में आम लोगों में चिंता बढ़ गई थी. लेकिन अब इस पर सरकार ने साफ-साफ स्थिति स्पष्ट कर दी है और इन सभी खबरों को अफवाह बताया है.

यह भी पढ़ें- UP में डेयरी खोलने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही 50% तक सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Ministry of Petroleum and Natural Gas ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की कोई योजना नहीं है.

अफवाहों पर सरकार का साफ जवाब

मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने मीडिया से हुई खास बातचीत में साफ कहा कि ऐसी खबरें 'पूरी तरह अनुमान पर आधारित' हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें. सुजाता शर्मा का कहना था कि सरकार का ध्यान फिलहाल गैस सप्लाई को स्थिर बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने पर है, न कि सिलेंडर के वजन में कोई बदलाव करने पर.

Advertisement
LPG सप्लाई की क्या है स्थिति?

सरकार के अनुसार, देश में LPG सप्लाई सामान्य बनी हुई है. कहीं भी गैस की कमी की स्थिति नहीं है. लोगों द्वारा घबराकर ज्यादा बुकिंग करना अब कम हो गया है. गैस की डिलीवरी भी सामान्य रूप से चल रही है. ऐसे में आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है.

PNG कनेक्शन में बढ़ोतरी

सुजाता शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि पिछले तीन हफ्तों में करीब 3.5 लाख नए घरेलू और कमर्शियल PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन शुरू किए गए हैं. यह कदम गैस की सप्लाई को मजबूत करने और लोगों को ज्यादा ऑप्शन देने के लिए उठाया गया है.

Advertisement
कमर्शियल LPG को लेकर नया फैसला

सरकार ने कमर्शियल LPG को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है. अब 50% कमर्शियल LPG राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जाएगा. इसका इस्तेमाल रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, डेयरी यूनिट और सामुदायिक रसोई में किया जाएगा. प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर (FTL) भी इसमें शामिल हैं. अब तक करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस व्यवस्था को लागू कर दिया है और लगभग 15,800 टन कमर्शियल LPG का उपयोग किया जा चुका है.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

सुजाता शर्मा ने लोगों से साफ कहा है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें. सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान दें, साथ ही गैस की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या Trump ने फोड़ा 'कन्यूजन बम', 4 दिन बाद का क्या होगा एक्शन? | US Iran War
Topics mentioned in this article