क्या सच में डूबने से बचा लेती है लाइफ जैकेट? यहां जान‍िए इमरजेंसी में कैसे करें life Jacket का इस्‍तेमाल

How to wear a lifejacket correctly : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या लाइफ जैकेट सच में जान बचाती है. जानिए कब ये सुरक्षा देती है और किन हालात में बेअसर हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लाइफ जैकेट क‍ितनी सुरक्ष‍ित है, जान‍िए यहां.
AI

life jacket safety tips : मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे के बाद एक तस्वीर ने हर किसी को भावुक कर दिया. तस्वीर में एक मां अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाए नजर आईं, दोनों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. इसके बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि आखिर लाइफ जैकेट कितनी सुरक्षित होती है और क्या ये सच में डूबने से जान बचा सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि लाइफ जैकेट कई बार जिंदगी बचा लेती है, लेकिन इसके लिए सही जैकेट, सही फिटिंग और सही इस्तेमाल बेहद जरूरी होता है.

हर लाइफ जैकेट एक जैसी नहीं होती

जानकारी के मुताबिक लाइफ जैकेट मुख्य रूप से दो तरह की होती हैं. पहली SOLAS अप्रूव्ड जैकेट, जो बड़े जहाजों, क्रूज और समुद्री यात्राओं में इस्तेमाल की जाती है. ये काफी मजबूत होती है और बेहोश व्यक्ति को भी पानी में सीधा रखने में मदद करती है. दूसरी सामान्य या स्टैंडर्ड लाइफ जैकेट होती है, जो बोटिंग, स्पोर्ट्स और मनोरंजन गतिविधियों में ज्यादा इस्तेमाल होती है.

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए जरूरी खबर: IGI के आसपास इन गलतियों पर लगेगा भारी जुर्माना, पहले ही जान लें जरूरी बात

कब जान बचाती है लाइफ जैकेट

अगर लाइफ जैकेट सही साइज की हो, ठीक से बांधी गई हो और अच्छी हालत में हो तो ये डूबने का खतरा काफी हद तक कम कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोटिंग हादसों में ज्यादातर मौतें उन लोगों की होती हैं जिन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी होती. सही लाइफ जैकेट इंसान को पानी में तैराए रखती है और रेस्क्यू टीम आने तक सहारा देती है.

Advertisement

कब नहीं करती असर

खराब, पुरानी या पानी से भरी जैकेट ठीक से काम नहीं करती. इसके अलावा अगर बच्चे को बड़े लोगों वाली जैकेट पहना दी जाए या शांत पानी के लिए बनी जैकेट को तेज लहरों वाले इलाके में इस्तेमाल किया जाए तो खतरा बढ़ सकता है. सिर पर चोट लगने, पानी में फंसने या लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने की स्थिति में भी लाइफ जैकेट की क्षमता कम हो सकती है.

हादसे ने फिर बढ़ाई चिंता

जबलपुर क्रूज हादसे में 29 लोगों को बचा लिया गया, जबकि कई लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद एक बार फिर पानी में सुरक्षा नियमों और लाइफ जैकेट की अहमियत पर चर्चा तेज हो गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ लाइफ जैकेट पहन लेना काफी नहीं, बल्कि सही जैकेट और सही तरीके से उसका इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal loudspeaker rules: चाहे मंदिर हो या मस्जिद... शुभेंदु अधिकारी के नए ऐलान से बंगाल में सख्ती
Topics mentioned in this article