जमीन खरीदने जा रहे हैं? पहले कर लें ये 10 जरूरी जांच, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

अगर कोई जमीन खरीदने का प्लान कर रहा है तो सबसे पहले खतौनी, खसरा, स्वामित्व, कब्जा, मुकदमेबाजी, बैंक लोन और सरकारी योजनाओं की जांच जरूर करें. रेवन्यू डिपार्टमेंट ने बिना सत्यापन के बयाना देने से बचने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जमीन खरीदने से पहले दस्तावेज की करें जांच
ndtv

आजकल प्रॉपर्टी और जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी प्लॉट, खेत या किसी अन्य जमीन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी करने से बचें. मध्य प्रदेश रेवन्यू डिपार्टमेंट ने लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं. जिनकी जांच किए बिना जमीन का सौदा करना नुकसान दे सकता है.

जमीन खरीदने से पहले जरूर कर लें ये काम

  1. सबसे पहले जांचें जमीन के कागजात
  2. जमीन खरीदने से पहले खतौनी, खसरा और अन्य भूमि रिकॉर्ड की अच्छी तरह जांच करें. इससे पता चलता है कि जमीन किसके नाम पर है और उसका रिकॉर्ड सही है या नहीं. 
  3. कई बार जमीन पर पहले से कोई मुकदमा या विवाद चल रहा होता है. इसलिए खरीदारी से पहले यह जरूर पता करें कि जमीन पर किसी तरह का कोर्ट केस लंबित तो नहीं है.
  4. जिस जमीन को आप खरीदने जा रहे हैं, वह किसी बैंक के पास गिरवी तो नहीं है या उस पर कोई कर्ज तो नहीं है. इसकी जांच करना बेहद जरूरी है.
  5. सिर्फ कागजों पर भरोसा न करें. जमीन का कब्जा किसके पास है और उसकी सीमाएं क्या हैं यह खुद जाकर देख लें.
  6. विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नक्शे और जमीन की वास्तविक स्थिति का मिलान जरूर करें. इससे भविष्य में सीमा विवाद की संभावना कम हो जाती है.
  7. जमीन बेचने वाला व्यक्ति असली मालिक है या नहीं. यह पता करें कि जमीन कृषि, आवासीय या व्यावसायिक श्रेणी में आती है.
  8. जमीन की पुरानी रजिस्ट्री और बैनामा की जांच करें. 
  9. रजिस्ट्री से पहले कराएं दस्तावेजों का सत्यापन जरूर करवा लें.
  10. स्टाम्प और रजिस्ट्री कराने से पहले सभी दस्तावेज किसी जानकार वकील या संबंधित अधिकारी से जांच जरूर करवा लें.

बयाना देने से पहले रखें इस बात ध्यान

रेवन्यू डिपार्टमेंट ने साफ कहा है कि खतौनी, खसरा, नक्शा, जमीन का वास्तविक कब्जा और मुकदमेबाजी की स्थिति की जांच किए बिना कभी भी एडवांस या बयाना नहीं देना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

यह भी पढ़ें: बिहार में दूसरे राज्यों से बालू-पत्थर लाने के लिए बदल गए नियम, 10 जून से चाहिए होगा ISTP पास, जान लें रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब हर घर होगी सोलर पावर, बिना लोन-गारंटी छत पर लगेगा 1 किलोवाट का सिस्टम, जानिए क्या है सरकार की योजना

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर Zero Tolerance पॉलिसी लागू, बैंक अकाउंट फ्रीज के साथ हो सकती है जेल, जानें पूरी डिटेल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi होटल अग्निकांड, कौन-कौन ज़िम्मेदार? इंडक्शन की चिंगारी ने ली 21 की जान?
Topics mentioned in this article