जल्द आएगी Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, जल्दी से करा लें eKYC, जान लें तरीका

MP Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने E-KYC कराना जरूरी कर दिया है. ऐसे में अगर पात्र महिलाएं ई-केवाईसी नहीं करवाती हैं तो उन्हें 35वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana 35th Installment: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए एक योजना है. इसके योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. अभी तक कुल 34 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब महिलाओं को 35वीं किस्त का इंतजार है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 34 किस्तों में महिलाओं के खाते में अभी तक 54000 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा भेजा जा चुका है और आखिरी किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी.

यह भी पढ़ें: CM Yogi ने किया बड़ा ऐलान: अब UP में बनेगा दूसरा 'Noida', लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

eKYC कराना है जरूरी

लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने E-KYC कराना जरूरी कर दिया है. ऐसे में अगर पात्र महिलाएं ईकेवाईसी नहीं करवाती हैं तो उन्हें 35वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. इस कारण ई-केवाईसी कराना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. अप्रैल महीने में जल्द ही लाडली बहन योजना की 35वीं किस्त जारी की जा सकती है, जिसके चलते ईकेवाईसी जल्द करा लें वरना पैसा अटक सकता है. आइए जानते हैं eKYC कराने का पूरा प्रोसेस...

  • समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी.
  • समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब मोबाइल नंबर पर otp आएगी और उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें.
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें.
  • ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

Photo Credit: Ajay Kumar Patel

लाडली बहना योजना का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस

  • ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • यहां 'आवेदन एवं स्थिति की स्थिति' पर क्लिक करें.
  • अब अपना ID या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • अब मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और स्टेटस सामने आ जाएगा.

कब आ सकती है लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त?

लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. हालांकि पिछले पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि यह किस्त 10 से 15 अप्रैल के बीच महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | योगी का 'सिंघम' Vs ममता का 'पुष्पा'! | TMC-BJP | NDTV
Topics mentioned in this article