24 minutes ago

Ladli Behna Yojana 34th Installment LIVE: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. आज यानी 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की महिलाओं को 1836 करोड़ रुपये की सौगात दी है. यहां जानें कैसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं और हर पल की अपडेट

Mar 13, 2026 16:38 (IST)

Ladli Behna Yojana LIVE Update: अकाउंट में पैसा नहीं आया तो क्या करें?

मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं क‍िस्‍त के रूप में 1.25 करोड़ मह‍िलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये भेज द‍िए हैं. ऐसे में अगर अभी तक आपके अकाउंट में पैसा नहीं आया है तो पोर्टल आप cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्‍टेटस जरूर चेक कर लें.

Mar 13, 2026 16:15 (IST)

Ladli Behna Yojana 2026 LIVE: सीएम मोहन यादव ने जारी की लाडली बहन योजना की 34वीं किस्त

Mar 13, 2026 16:10 (IST)

Ladli Behna Yojana 2026 LIVE Updates: जारी हुई लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त

Mar 13, 2026 16:05 (IST)

Ladli Behna Yojana LIVE Update: सीएम मोहन यादव ने जारी की लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं को ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये. 

Advertisement
Mar 13, 2026 15:59 (IST)

MP Ladli Behna Yojana: जारी हुई लाडली बहना योजना की 34वीं कि‍स्‍त जारी

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का पैसा आज ट्रांसफर कर द‍िया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर में लाडली बहनों के खाते में कुल 1836 करोड़ रुपए भेजे हैं. इस पल का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था.

Mar 13, 2026 15:39 (IST)

Ladli Behna Yojana LIVE Update News: हटाए जा चुके हैं अपात्र महिलाओं के नाम

लाडली बहना योजना से अपात्र महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं. अगर आपको भी लगता है, कि आपका नाम लिस्ट से काटा जा सकता है, तो आप ऑफिशियल पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर चेक कर सकती हैं.

Advertisement
Mar 13, 2026 15:36 (IST)

Ladli Bahna Yojana 2026 LIVE: फरवरी में कब जारी हुई थी लाडली बहना योजना की किस्त?

लाडली बहना योजना की फरवरी की 33वीं किस्त 14 फरवरी को जारी हुई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह किस्त पहले महीने की 7 तारीख को आता था, लेकिन पिछले साल से किस्त 10 तारीख के बाद जारी होने लगी है. इसी के चलते आज यानी 13 मार्च को 34वीं किस्त जारी होगी. 

Mar 13, 2026 15:31 (IST)

Ladli Behna Yojana LIVE Updates: किन महिलाओं को मिलता है लाडली बहना योजना का लाभ?

लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को दिया जाता है, जो राज्य की निवासी हों और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हों. आम तौर पर 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र मानी जाती हैं. इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं. हालांकि लाभ पाने के लिए परिवार की आय, संपत्ति और अन्य तय मानदंडों से जुड़ी शर्तें भी लागू होती हैं.

Mar 13, 2026 15:28 (IST)

Ladli Behna Yojana 2026 LIVE Updates: समय के साथ बढ़ती गई राशि लाडली बहना योजना की राशि

योजना की शुरुआत में लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी. बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और अब इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहारा देना है.

Mar 13, 2026 15:27 (IST)

Ladli Behna Yojana 2026 LIVE: ग्‍वाल‍ियर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 34वीं क‍िस्‍त

Advertisement
Mar 13, 2026 15:25 (IST)

Ladli Behna Yojana 34th Installment LIVE Updates: क्या है लाडली बहना योजना?

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कुछ हद तक आत्मनिर्भर बन सकें.

Mar 13, 2026 15:21 (IST)

Ladli Bahana Yojana 2026 LIVE Updates: लिस्ट में लाभार्थी अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि लिस्ट में नाम है या नहीं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • 'फाइनल लिस्ट' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें और फिर स्क्रीन पर आपका नाम दिख जाएगा.

Advertisement
Mar 13, 2026 15:18 (IST)

Ladli Behna Yojana Status LIVE: मोबाइल से लाडली बहना योजना का स्टेटस जानने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • यहां 'आवेदन एवं स्थिति की स्थिति' पर क्लिक करें.
  • अब अपना ID या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • अब मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरें और स्टेटस सामने आ जाएगा.

Mar 13, 2026 15:14 (IST)

Ladli Behna Yojana LIVE: लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in है. योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जानने के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. 

Mar 13, 2026 15:12 (IST)

Ladli Behna Yojana LIVE Updates: लाडली बहनों के खाते में अब तक 52 हजार करोड़ किए जा चुके हैं ट्रांसफर

Mar 13, 2026 15:11 (IST)

Ladli Behna Yojana 34th Installment LIVE Update: मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर मौजूद

कार्यक्रम शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर हैं. अब बस कुछ ही देर में वह लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करने वाले हैं, जिसके तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को 1836 करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | बीच जंग Trump ने ईरान को दे डाली ये 3 धमकियां | War News
Topics mentioned in this article