LPG से PNG कनेक्शन पर कर लिया स्विच? सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान, टल जाएगा बड़ा खतरा

PNG Connection Safety Tips: आपको बता दें कि PNG कनेक्शन के साथ भी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. अगर कुछ सावधानियों को न बरता जाए तो बड़ा जोखिम हो सकता है. आइए जानते हैं इन सावधानियों के बारे में...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PNG कनेक्शन सेफ्टी टिप्स
AI

PNG Connection Safety: बीते दिनों में मिडिल में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला है. देश में कई हिस्सों से गैस की किल्लत की खबरें सामने आई हैं. कई जगहों पर रेस्टोरेंट ढाबे-बंद हो गए, तो कुछ लोगों को सिलेंडर बुकिंग में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसी बीच केंद्र सरकार ने भी फैसला लिया है कि जिन इलाकों में पीएनजी नेटवर्क मौजूद है वहां लोगों के लिए कनेक्शन लेना अनिवार्य है. ऐसे में लोगों ने पीएनजी कनेक्शन पर स्विच करना शुरू कर दिया है. लेकिन आपको बता दें कि PNG कनेक्शन के साथ भी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. अगर कुछ सावधानियों को न बरता जाए तो बड़ा खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में...

यह भी पढ़ें: 5 kg LPG Cylinder: 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत कितनी है? जानें रिफिल के लिए देने होते हैं कितने रुपये

किन बातों का रखें ध्यान?

मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं इन सावधानियों के बारे में...

  • अगर आपको सुरक्षा होज में किसी भी प्रकार की दरार या ढीलापन नजर आए तो उसको तुरंत बदल वालें.
  • सुरक्षा के लिए पीएनजी के इस्तेमाल से खाना बनाते समय किचन में उचित वेंटिलेशन बनाए रखें.
  • पीएनजी का उपयोग करने के बाद उपकरण वाल्व को हमेशा बंद रखें.


कैसे करें LPG कनेक्शन सरेंडर?

अगर आपने पीएनजी कनेक्शन पर स्विच कर लिया है तो आप अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं. इसके लिए आपको एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना बेहद आसान हो गया है और यह काम आप घर बैठे कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करनी होगी. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

Advertisement

स्टेप 1: MyPNGD.in पोर्टल पर विजिट करें. इसके लिए आप https://mypngd.in/ वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें.
स्टेप 3: इसके बाद सरेंडर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें: बैंक से कट गए पैसे लेकिन IRCTC से नहीं हुआ टिकट बुक? इस फीचर का करें इस्तेमाल, समस्या से मिलेगा छुटकारा

Featured Video Of The Day
Bihar New CM News: Samrat Choudhary को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article