LPG Cylinder Delivery: घर पर सिलेंडर की डिलिवरी लेने से पहले जरूर चेक करें ये 4 चीजें, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

Cylinder Tips and Tricks: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर सिलेंडर की डिलिवरी लेते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो. आइए जानते हैं महत्वपूर्ण टिप्स एंड ट्रिक्स...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG सिलेंडर डिलिवरी टिप्स

LPG Cylinder Tips and Tricks: मिडिल ईस्ट में तनाव का असर भारत की पर भी देखने को मिला है. कई राज्यों से LPG सिलेंडर की देरी और आंशिक किल्लत की शिकायतें सामने आ रही हैं. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे घर पर सिलेंडर की डिलिवरी लेते समय पूरी सतर्कता बरतें. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर सिलेंडर की डिलिवरी लेते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो. आइए जानते हैं महत्वपूर्ण टिप्स एंड ट्रिक्स...

यह भी पढ़ें: जल्द आएगी Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, जल्दी से करा लें eKYC, जान लें तरीका

1. सेफ्टी कैप और सील जरूर देखें

डिलिवरी बॉय से सिलेंडर लेते समय नॉजल पर सील या सेफ्टी कैप पर जरूर ध्यान दें. अगर सिलेंडर पर सील नहीं होती है तो डिलिवरी बॉय से दूसरा सिलेंडर तुरंत ले लें. दरअसल, सेफ्टी कैप या सील न होने से सिलेंडर में गैस होने की संभावना ज्यादा हो सकती है.

2. वजन चेक करें

डिलिवरी बॉय से सिलेंडर लेने से पहले वजन चेक करना बिलकुल भी न भूलें. सिलेंडर लेते वक्त इलेक्ट्रॉनिक या मैनुअल तराजू से वजन तौलवाएं. अगर आपको वजन कम लगे या किसी तरह का संदेह हो तो उस सिलेंडर को न लें और एक्सचेंज कर लें. 

3. लीकेज चेक करें

डिलिवरी बॉय से नया सिलेंडर लेते समय लीकेज चेक करना न भूलें. अगर कोई सिलेंडर लीक हो रहा है तो आपको काफी ज्यादा खतरा हो सकता है. अगर डिलिवरी के वक्त किसी भी तरह की लीकेज आपको नजर आती है तो डिलिवरी बॉय से तुरंत दूसरा सिलेंडर ले लें. इसके अलावा अगर आपने नया सिलेंडर ले लिया है और स्टोव में लगाने के बाद लीकेज की शिकायत होती है तो एजेंसी से संपर्क करें.

Advertisement

4. सेफ्टी टेस्टिंग कोड देखें

सिलेंडर लेते समय उसका सेफ्टी टेस्टिंग कोड जरूर देखें. ये कोड बताता है कि 'किस साल की कौन-सी तिमाही में सिलेंडर को री-टेस्ट के लिए भेजा जाना है'.

A : जनवरी – मार्च (पहली तिमाही)
B : अप्रैल – जून (दूसरी तिमाही)
C : जुलाई – सितंबर (तीसरी तिमाही)
D : अक्टूबर – दिसंबर (चौथी तिमाही)

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP ने उतारे असलहा-बारूद! | West Bengal News | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article