Kedarnath Helicopter Booking: आज शाम 6 बजे से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग, यहां जानें किराया और टाइमिंग

Kedarnath Helicopter Booking: यात्री heliyatra.irctc.co.in पोर्टल पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए ही टिकट उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kedarnath Helicopter Booking: आज होगी हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू

Kedarnath Helicopter Booking: चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की टिकट बुकिंग आज यानी 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से शुरू हो रही है. लंबे समय से भक्त इस बुकिंग का इंतजार कर रहे थे. अब यात्री आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे.

कहां से करें बुकिंग?

हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा रही है. यात्री heliyatra.irctc.co.in पोर्टल पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए ही टिकट उपलब्ध होंगे. 22 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन भी शुरू हो जाएगा.

किन जगहों से मिलेगी हेली सेवा?

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन प्रमुख स्थानों से संचालित होगी-

  • गुप्तकाशी
  • फाटा
  • सिरसी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इस साल 8 हेली कंपनियों को सेवा देने की अनुमति दी है.

कितना है किराया?
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ:लगभग 10 मिनट, किराया 12,762 रुपये (आना-जाना)
  • फाटा से केदारनाथ:लगभग 7 मिनट, किराया 10,164 रुपये (आना-जाना)
  • सिरसी से केदारनाथ:लगभग 6 मिनट, किराया 6,390 रुपये (आना-जाना)
रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रेशन

बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं. अब तक करीब 16.68 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. वहीं, इस बार भी केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. केदारनाथ में 5 लाख 73 हजार 654, बद्रीनाथ में 4 लाख 92 हजार 176, गंगोत्री में 2 लाख 97 हजार 378, यमुनोत्री में 2 लाख 89 हजार 432 और हेमकुंड साहिब में 15 हजार 377 यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन अब तक करवाया है.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के मुताबिक, इस बार यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. सभी हेलीकॉप्टर के लिए तय रूट बनाए गए हैं, DGCA के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा. साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की सुविधा भी जल्द शुरू होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway पर कितना होगा बस का किराया? जानें कितने बजे से कितने बजे तक चलेंगी बस

साइबर ठगी से रहें सावधान

गौरतलब है कि हर साल हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के दौरान साइबर ठगी के मामले सामने आते हैं. इस बार भी फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी के जरिए ठगी की कोशिश की जा रही है. उत्तराखंड पुलिस अब तक 26 फर्जी वेबसाइट, 20 व्हाट्सएप नंबर और कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर चुकी है. इसलिए हमेशा केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Israel-Iran War: 'Pakistan आ सकता हूं..' America-Iran वार्ता से पहले Trump का बड़ा बयान | NDTV
Topics mentioned in this article