Jewar Airport Noida Traffic Advisory: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Jewar Airport Traffic Advisory: सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नोएडा एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के आसपास मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. हालांकि, निजी वाहन (नॉन‑ट्रांसपोर्ट) और आपातकालीन वाहनों पर कोई रोक नहीं होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jewar Airport Inauguration Traffic Advisory
file photo

Jewar Airport Inauguration Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. इस कार्यक्रम में करीब 1.5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. नोएडा के ट्रैफिक उपायुक्त (DCP) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को शहर में हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नोएडा एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के आसपास मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. हालांकि, निजी वाहन (नॉन‑ट्रांसपोर्ट) और आपातकालीन वाहनों पर कोई रोक नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:- Noida Airport: 3900 मीटर लंबा रनवे, हर साल 12 मिलियन यात्री, जानिए कैसा बना है देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इनसाइड फोटोज

रूट डायवर्जन की जानकारी

नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से दयानतपुर इंटरचेंज के रास्ते पार्किंग नंबर 7 तक भेजा जाएगा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आने वाले वाहनों को पुष्ता तिराहा से यूनिवर्सिटी की ओर मोड़ा जाएगा.

पार्किंग की व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जेवर एयरपोर्ट के आसपास 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. इनमें 14,700 भारी और मध्यम वाहन और 5,000 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे. यह व्यवस्था वीआईपी, मीडिया कर्मियों और आम लोगों के लिए की गई है.

Advertisement

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है. मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए पार्किंग नंबर 6 और 7, मथुरा और अलीगढ़ से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए पार्किंग नंबर 5, 9 और 11, हापुड़, बुलंदशहर और खुर्जा से आने वाले वाहन जेवर–खुर्जा रोड से पार्किंग नंबर 13 और 14 और दोपहिया वाहन पार्किंग नंबर 4 पर रहेगी.

पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. यह एयरपोर्ट दिल्ली‑एनसीआर के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार माना जा रहा है. यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाद एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है. इससे हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में मदद मिलेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
संभल और बरेली के SP की सगाई, रिंग सेरेमनी के बाद जमकर नाचे दोनों IPS, देखें VIDEO