IRCTC ने पशुपतिनाथ यात्रा के लिए शुरू की 'भारत गौरव' ट्रेन, इंदौर से नेपाल चलेगी ट्रेन, जानिए टाइमिंग, रूट और बुकिंग

Indore-Nepal Bharat Gaurav Train: भारतीय रेलवे ने इंदोर से नेपाल के लिए नई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू की है. यह ट्रेन यात्रियों को नेपाल की कई प्रसिद्ध जगहों पर लेकर जाएगी. इसमें काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, चितवन नेशनल पार्क और मनकामना मंदिर शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indore-Nepal Bharat Gaurav Train
file photo

Bharat Gaurav Train Pashupatinath Tour: भारतीय रेलवे ने इंदौर से नेपाल के लिए नई भारत गौरव ट्रेन शुरू की है. यह ट्रेन पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा पैकेज के तहत चलाई जा रही है. यह 10 दिन की यात्रा है, जो IRCTC द्वारा आयोजित की गई है. यह कोई आम ट्रेन सेवा नहीं है, बल्कि एक फूल टूर पैकेज है, जिसमें सफर के साथ रहने, खाने और घूमने की भी सुविधा शामिल है. यह ट्रेन 12 जून से शुरू होगी और नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे काठमांडू, पोखरा और चितवन तक लोगों को ले जाएगी. इस पहल से तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ घूमने के शौकीन लोगों को भी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें एक ही पैकेज में आरामदायक और बिना टेंशन वाला इंटरनेशनल ट्रिप करने का मौका मिलेगा.

टूर में कौन-कौन सी जगह शामिल हैं?

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन यात्रियों को नेपाल की कई प्रसिद्ध जगहों पर लेकर जाएगी. इस यात्रा में काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, चितवन नेशनल पार्क और मनकामना मंदिर शामिल हैं. इस पैकेज में खास बात यह है कि मनकामना मंदिर तक जाने के लिए रोपवे की सवारी भी शामिल है. इसके साथ ही चितवन नेशनल पार्क में जीप सफारी का अनुभव भी मिलेगा. IRCTC ने इस पूरे टूर को इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें धार्मिक यात्रा के साथ-साथ घूमना-फिरना और प्रकृति का आनंद भी मिल सके.

किराया और पैकेज की जानकारी

  • नेपाल टूर पैकेज को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है
  • थर्ड एसी (3AC) कम्फर्ट- 62,710 प्रति व्यक्ति
  • सेकंड एसी (2AC) डीलक्स- 76,550 प्रति व्यक्ति
  • फर्स्ट एसी (1AC) सुपीरियर- 90,400 प्रति व्यक्ति

यह भी पढ़ें:- Delhi Zoo: दिल्ली जू में अब एक टैप से करें जंगल की सैर, इस मोबाइल ऐप से घूमना हो जाएगा आसान

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

  • ट्रेन से पूरे सफर की व्यवस्था
  • 3-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा
  • शुद्ध शाकाहारी खाना
  • घूमने के लिए एसी बस की सुविधा
  • ट्रैवल इंश्योरेंस
  • टूर गाइड की मदद
  • सफाई और सुरक्षा की सुविधा

बुकिंग कैसे करें?

इस टूर पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट से या IRCTC के रीजनल कार्यालयों से कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Greater Noida की Deepika को इंसाफ कब? शादी के 14 महीने बाद आखिर क्या हुआ?