IPL Tickets Booking: किन ऐप्स से खरीद सकते हैं IPL के टिकट? ये रहा बुकिंग का प्रोसेस और जरूरी डिटेल्स

How to Book IPL Tickets Online: अगर आप भी क्रिकेट फैन हैं और IPL के टिकट खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको उन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026 के टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?

IPL Tickets Booking: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके बाद देशभर में क्रिकेट फैंस टिकट खरीदने की तैयारी में जुट गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा और पहला फेज 12 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. बाकी बचे मैचों का पूरा शेड्यूल तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख तय होने के बाद जारी किया जाएगा. ऐसे में अगर आप भी क्रिकेट फैन हैं और IPL के टिकट खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको उन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं? पहले ऐसे चेक करें आपके इलाके में सुविधा है या नहीं

किन ऐप्स से खरीद सकेंगे IPL के टिकट?

BCCI ने अभी तक टिकट सेल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार भी टिकट बुकिंग को प्रोसेस पिछले सालों जैसी ही होगा. इसी बीच, BookMyShow ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के होम मैचों के लिए टिकट का प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. वहीं, Zomato की District ऐप पर भी IPL 2026 के टिकटों के लिए एक अलग पेज दिखना शुरू हो गया है. इसके अलावा, टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद टीमों की आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए भी फैन्स टिकट खरीद सकते हैं.

क्या रहेगा टिकट बुक करने का प्रोसेस?

  • बुकिंग विंडो खुलने के बाद आप BookMyShow (bookmyshow.com), District ऐप या टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद उस IPL 2026 मैच को सर्च करें जिसे आप देखना चाहते हैं.
  • इसके बाद अपनी पसंद की सीट कैटेगरी चुनें.
  • आप स्टेडियम के मैप पर भी जाकर अपनी मनचाही सीट सिलेक्ट कर सकते हैं.
  • टिकट को कार्ट में ऐड कर, पेमेंट कर दें.
  • पेमेंट के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • पेमेंट पूरा होने के बाद टिकट रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

कहां खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच?

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping
Topics mentioned in this article