सावधान! सस्ते IPL टिकट के नाम पर चल रहा है बड़ा खेल, स्कैमर्स के जाल से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

How to Be Safe from IPL Ticket Scam: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऑनलाइन IPL टिकट स्कैम कैसे काम करता है और स्कैमर्स किस तरह लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठ लेते हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि इस स्कैम से बचने के लिए किन बातों का ध्यान में रखना चाहिए...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL टिकट स्कैम से कैसे बचें?
AI

IPL Ticket Scam: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. लेकिन इसी बीच स्टेडियम में बैठकर अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने की चाहत रखने वाले फैंस को स्कैमर्स अपना निशाना बना रहे हैं. आपको बता दें कि टिकटों की कालाबाजारी और ऑनलाइन स्कैम के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया जहां दिल्ली बनाम कोलकाता मैच से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के साथ लगे पेट्रोल पंप के बाहर सरेआम कॉम्प्लिमेंट्री पास और टिकटों को मोटी रकम में बेचते पकड़े गए. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऑनलाइन IPL टिकट स्कैम कैसे काम करता है और स्कैमर्स किस तरह लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठ लेते हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि इस स्कैम से बचने के लिए किन बातों का ध्यान में रखना चाहिए...

यह भी पढ़ें: Aadhaar Update: क्या आधार में जन्मतिथि सुधारने की रिक्वेस्ट बार-बार हो रही है रिजेक्ट? घबराएं नहीं, ये तरीका अपनाएं

कैसे होता है स्कैम?

“50% छूट में IPL टिकट मिल रही हैं…” क्या आपको भी ऐसा कोई मैसेज आया है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए. इस मैसेज के साथ दिए गए लिंक से आपका बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है. दरअसल, इन मैसेज से स्कैमर्स लोगों की उत्सुकता का फायदा उठाते हैं. सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापनों और फर्जी वेबसाइटों के जरिए ऐसे ऑफर इतने असली लगते हैं कि लोग बिना जांच‑पड़ताल किए सीधे पेमेंट कर देते हैं. ऐसे में बुकिंग भी हो जाती है, कन्फर्मेशन मैसेज भी आ जाता है, लेकिन मैच वाले दिन न तो टिकट वैलिड होती है और न ही स्टेडियम में एंट्री मिलती है. तब जाकर लोगों को पता चलता है कि वे ऑनलाइन टिकट स्कैम का शिकार हो चुके हैं. आइए जानते हैं स्कैम से बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान...

किन बातों का रखें ध्यान?

IPL टिकट स्कैम को लेकर हाल ही में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया है और लोगों को सावधान रहने की अपील की है. स्कैम से बचने के लिए आप हमेशा नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें...

  • IPL या किसी भी इवेंट की टिकट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऑथराइज्ड प्लेटफॉर्म से ही बुक करें.
  • किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया ऐड या DM में आए ऑफर पर भरोसा न करें.
  • Limited seats या 'भारी डिस्काउंट' जैसे दावे अक्सर लोगों पर जल्दी फैसला लेने का दबाव बनाने के लिए किए जाते हैं, इसलिए सतर्क रहें.

Advertisement


साइबर स्कैम हो जाए तो क्या करें?

अगर आपके साथ किसी तरह का साइबर फ्रॉड हो जाता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा cybercrime.gov.in पर जाकर भी रिपोर्ट कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
MP के गुना में Adani Group की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव,CM Mohan Yadav और Pranav Adani रहे मौजूद
Topics mentioned in this article