IPL 2026 Lucknow Metro: लखनऊ में IPL फैंस के लिए खुशखबरी, मेट्रो का समय बढ़ाया, रात 12:30 बजे तक चलेगी Metro

Lucknow Metro Update: आईपीएल मैच वाले दिनों में लखनऊ मेट्रो की सेवाएं रात 12:30 बजे तक चलेगी. इसके अलावा आईपीएल फैंस की सुविधा के लिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम तक जाने के लिए विशेष फीडर बसें चलाई जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
lucknow metro timing ipl match days
file photo

IPL 2026 Lucknow Metro Update: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं. आईपीएल के कई मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भी खेले जाने हैं. ऐसे में आईपीएल फैंस के लिए खुशखबरी है. लखनऊ मेट्रो आईपीएल मैच के दौरान अपनी सेवाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है. आईपीएल मैच वाले दिनों में लखनऊ मेट्रो की सेवाएं रात 12:30 बजे तक चलेगी. इससे दर्शकों को स्टेडियम से वापस घर जाने में कोई परेशानी नहीं होगी. मैच के दिनों में मेट्रो अपनी तय समय सीमा से ज्यादा देर तक चलेगी, ताकि देर रात तक चलने वाले आईपीएल मैच के बाद लोग सुरक्षित और आराम से घर लौट सकें. इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मैच देखने आए लोगों को आवागमन की दिक्कत न हो और उन्हें किसी दूसरे साधन पर निर्भर न रहना पड़े.

यह भी पढ़ें:- जेवर एयरपोर्ट के आसपास तेजी से बढ़ रहे ये इलाके, प्रॉपर्टी के लिए बन रहे हॉटस्पॉट, पहले मौका गंवा दिया तो अब यहां करें इन्वेस्ट

स्टेडियम तक जाने के लिए विशेष फीडर बसें

आईपीएल फैंस की सुविधा के लिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम तक जाने के लिए विशेष फीडर बसें चलाई जाएंगी. ये बसें मेट्रो स्टेशनों से सीधे स्टेडियम तक यात्रियों को पहुंचाएंगी, जिससे स्टेडियम तक पहुंचना आसान होगा. इंदिरा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे प्रमुख इलाकों से हर 15 मिनट में फीडर बसें उपलब्ध रहेंगी. इससे यात्रियों का इंतजार कम होगा और सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा. आईपीएल मैचों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए, मेट्रो और फीडर बस सेवाएं ट्रैफिक जाम कम करने में मदद करेंगी और लोगों को निजी वाहनों की बजाय सुविधाजनक विकल्प देंगी.

लखनऊ में आईपीएल मैचों का शेड्यूल

अभी तक के जारी शेड्यूल के हिसाब से लखनऊ में कुल 7 आईपीएल मैच खेले जाएंगे, जो 1 अप्रैल, 12 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 15 मई और 23 मई को होंगे. ऐसे में इन सभी दिनों में मेट्रो की सेवा देर तक मिलेगी. इन व्यवस्थाओं से क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने आने‑जाने में काफी सुविधा मिलेगी.

Advertisement

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यूपी मेट्रो कॉर्पोरेशन यात्रियों को सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आग्रह किया कि लोग मध्यरात्रि में भी मेट्रो सेवाओं का आनंद ले सकते हैं. दरअसल, लोग बड़ी संख्या में मैच देखने के लिए पहुंचते हैं लेकिन, मैच के देर रात तक चलने की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए ही ये फैसला लिया गया है.

Featured Video Of The Day
UP Crime News: प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी मौत! लाश के साथ सोई, फिर जो हुआ... #amroha
Topics mentioned in this article