iPhone 17 Pro Discount: एप्पल iPhone 17 Pro इस समय बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप फोनों में से एक माना जाता है. इसे पिछले साल सितंबर में iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 के साथ लॉन्च किया गया था. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है. लेकिन अगर आप इसे कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो समय आपके लिए बेस्ट हो सकता है. बता दें, कि फ्लिपकार्ट की सेल से पहले आपको यह फोन 60,000 रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट में मिल सकता है. हालांकि प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए जानते हैं आप इस ऑफर को कैसे पा सकते हैं....
यह भी पढ़ें: सैलरी आते ही हो जाती है खत्म? अपनाएं 50-30-20 बजट रूल, हर महीने होने लगेगी बचत
क्या है iPhone 17 Pro की डील?
Flipkart की Big Saving Days Sale, जो 6 मार्च से शुरू हो रही है, उससे पहले प्लेटफॉर्म Apple iPhone 17 Pro पर खास ऑफर दे रहा है. यदि ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 60,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 Pro की कुल कीमत इतनी कम हो जाती है कि यह स्टैंडर्ड iPhone 17 मॉडल से भी सस्ता पड़ रहा है. यानी इस ऑफर से आप iPhone 17 Pro को लगभग एक मिड‑रेंज फोन की कीमत में खरीद सकते हैं.
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro के कमाल के फीचर्स
Apple iPhone 17 Pro अपने पिछले मॉडलों की तुलना में एक बिल्कुल अलग और बेहतर एक्सपीरएंस देता है. इसके एडवांस मटेरियल, पतले बेजल और नए कलर पैलेट मिलकर फोन को और भी प्रीमियम लुक और फील देते हैं. इसमें A19 Pro चिप मिलती है जिससे फोन बेहद तेज और स्मूथ काम करता है. सबसे खास बात यह है कि फोन के ऐडवांस हार्डवेयर और iOS 26 के बीच की जबरदस्त ट्यूनिंग पूरे यूजर एक्सपीरियंस को बेहद स्मूथ और रेस्पॉन्सिव बना देती है. इससे फोन से हर काम बिना लैग के आसानी से होता है.














