बिजली जाने पर भी नहीं बंद होगा इंटरनेट, घर ले आइए 3 हजार रुपये में यह वाला Wi-Fi राउटर, म‍िलेगा 5 घंटे फुल बैकअप

बिजली कटते ही इंटरनेट बंद हो जाना कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. अब एक ऐसा मिनी UPS पावर बैंक आया है, जो Wi-Fi राउटर और मॉडेम को बैकअप पावर देकर इंटरनेट कनेक्शन को चालू रखने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अब इंटरनेट नहीं होगा बंद.

घर से काम करना हो, ऑनलाइन क्लास अटेंड करनी हो या फिर वीडियो कॉल पर मीटिंग करनी हो, आजकल इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. लेकिन जैसे ही बिजली जाती है, सबसे पहले Wi-Fi राउटर बंद हो जाता है और इंटरनेट कनेक्शन टूट जाता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए Portronics ने Kinetics 8K नाम का एक नया मिनी UPS पावर बैंक लॉन्च किया है. ये डिवाइस खास तौर पर Wi-Fi राउटर, मॉडेम और कुछ दूसरे छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली कटने के दौरान चालू रखने के लिए बनाया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकती है और काम के बीच आने वाली रुकावट कम हो सकती है.

Wi-Fi राउटर के लिए खास डिवाइस

ये एक 8K एक कॉम्पैक्ट मिनी UPS पावर बैंक है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बिजली जाने पर भी Wi-Fi राउटर, मॉडेम और कुछ कंपैटिबल सिक्योरिटी कैमरे चलते रहें. आसान शब्दों में कहें तो जिस तरह स्मार्टफोन को पावर बैंक से चार्ज किया जाता है, उसी तरह ये डिवाइस इंटरनेट गैजेट्स को बैकअप पावर देता है.

डिजाइन में भी रखा गया खास ध्यान

Kinetics 8K को क्रीम-आइवरी रंग और मिनिमल डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसका साइज छोटा और वजन हल्का है, इसलिए इसे राउटर या वर्कस्टेशन के पास आसानी से रखा जा सकता है. ज्यादा तारों की जरूरत भी नहीं पड़ती. डिवाइस में वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान गर्मी की समस्या कम हो सकती है.

मिलेगा 5 घंटे तक का बैकअप

इस मिनी UPS में 8000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक ये डिवाइस लगातार 5 घंटे तक पावर बैकअप दे सकता है. हालांकि वास्तविक बैकअप समय जुड़े हुए गैजेट्स के इलेक्ट्रिसिटी कंजम्पशन और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा. यह खास तौर पर 12V DC Wi-Fi राउटर को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है.

Advertisement

कई डिवाइस होंगे सपोर्ट

ये ब्रॉडबैंड राउटर, ONT या फाइबर डिवाइस, सिक्योरिटी कैमरे और अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सपोर्ट कर सकता है. इसका सेटअप भी काफी आसान बताया गया है. Portronics Kinetics 8K की मार्केट रिटेल कीमत 2,999 रुपये रखी गई है. वहीं कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी लॉन्च कीमत 1,699 रुपये बताई गई है. ये डिवाइस Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- अन्नपूर्णा भंडार योजना: आज महिलाओं के खाते में आएंगे 3,000 रुपये, जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ और नए आवेदन कैसे करें

Advertisement
Featured Video Of The Day
पहाड़ों में भीषण भूस्खलन से भारी तबाही, रिहायशी इलाकों और घरों तक पहुंचा मलबा
Topics mentioned in this article