भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को छोड़ा पीछे, जानिए Sarvam AI कैसे करता है काम

Sarvam AI: भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है. बेंगलुरु की स्टार्टअप Sarvam AI इन दिनों दुनिया भर की AI कम्युनिटी में चर्चा में है. इसके दो नए इनोवेशन Sarvam Vision और Bulbul V3 इसका मुख्य कारण है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत का Sarvam AI

Sarvam AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अमेरिका और चीन सबसे आगे खड़े नजर आते हैं, लेकिन अब भारत भी AI की दुनिया में मजबूती से सामने आया है और भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है. बेंगलुरु की स्टार्टअप Sarvam AI इन दिनों दुनिया भर की AI कम्युनिटी में चर्चा में है. इसके दो नए इनोवेशन Sarvam Vision और Bulbul V3 इसका मुख्य कारण है. यह AI मॉडल ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) के कई मामलों में Google Gemini और ChatGPT जैसे बड़े ग्लोबल मॉडलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.

यह भी पढ़ें:- क्या रात में वाई-फाई और मोबाइल इंटरनेट बंद कर देना चाहिए, जानिए साइंस असल में क्या कहता है?

भारत का Sarvam AI

कंपनी के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार ने X पर Sarvam AI को लेकर दावा किया कि Sarvam Vision ने olmOCR-Bench पर 84.3% सटीकता हासिल की, जो Gemini 3 Pro और DeepSeek OCR v2 से ज्यादा है. इसी तरह OmniDocBench v1.5 पर इसे 93.28% accuracy मिली.

Sarvam AI Chart

Bulbul V3 टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल

Bulbul V3 की बात करें, तो यह एक टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल है, जो 35 अलग‑अलग आवाजों को सपोर्ट करता है. इन आवाजों के सैंपल 22 भारतीय भाषाओं से लिए गए हैं. यह मॉडल अलग‑अलग गुणवत्ता की स्कैन की गई फाइलों और कंटेंट को भी संभाल सकता है. प्रत्युष कुमार का दावा है कि भारतीय भाषाओं के मामले में Sarvam Vision अब तक का सबसे बेहतर मॉडल है और यह सभी 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. Sarvam AI की यह सीरीज 3B‑parameter वाला state‑space vision‑language मॉडल भी शामिल करती है. यह मॉडल कई विज़ुअल कार्य करने में सक्षम है, जैसे- इमेज कैप्शन बनाना, तस्वीरों में लिखे टेक्स्ट को पहचानना, चार्ट को समझना और टेबल को पढ़ना और उसका विश्लेषण करना आदि.

AI की दुनिया में भारत का Sarvam AI बड़ी उपलब्धि

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Sarvam AI का लक्ष्य है कि भारत में हर व्यक्ति तक AI की सुविधा आसानी से पहुंचे. कंपनी के मुताबिक, हमारा उद्देश्य ऐसे मूल AI मॉडल बनाना, जो देश की खास जरूरतों को पूरा कर सकें. Sarvam AI की सफलता ने भारत के AI क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इससे पता चलता है कि भारत कोर AI इनोवेशन में भी दुनिया के सामने अपनी क्षमता साबित कर रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Neemuch Constable Last Post: कांस्टेबल ने जान देने से पहले खोल दी MP पुलिस की पोल? Madhya Pradesh
Topics mentioned in this article